PM Modi may visit Ukraine after Russia

रूस के बाद यूक्रेन की यात्रा पर जा सकते हैं PM मोदी, जंग के बीच होगा पहला दौरा

 

रूस के बाद यूक्रेन की यात्रा पर जा सकते हैं PM मोदी, जंग के बीच होगा पहला दौरा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता करने के लिए अगले महीने यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा कर सकते हैं। राजनयिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनका यह दौरा यूक्रेन पर रूस के युद्ध को समाप्त करने के लिए एक रास्ता तैयार करने के लिए नए सिरे से किए जा रहे वैश्विक प्रयासों की पृष्ठभूमि में हो सकता है।
सूत्रों ने बताया कि मोदी 24 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रीय दिवस के आसपास कीव की यात्रा कर सकते हैं और उनके यूक्रेन से पोलैंड जाने की भी संभावना है। यदि यह यात्रा होती है तो यह मोदी की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी तथा लगभग 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा होगी। सूत्रों ने बताया कि यात्रा पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, क्योंकि ‘‘युद्ध क्षेत्र” में यात्रा के लिए रसद के मामले में व्यापक पैमाने पर तैयारियों की आवश्यकता होगी।
एक सूत्र ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 19 जुलाई को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से फोन पर बातचीत की और उन्होंने प्रधानमंत्री की यात्रा पर चर्चा की। एक विशेषज्ञ ने बताया कि मोदी की यात्रा का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के तरीकों की खोज करना है।
मोदी ने आठ-नौ जुलाई को रूस की यात्रा की थी और अमेरिका ने इसकी आलोचना की थी। ऐसी खबरें हैं कि मोदी की रूस यात्रा को लेकर कई पश्चिमी देश नाखुश हैं। प्रधानमंत्री ने इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर पिछले महीने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी।
भारत ने प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा पर अमेरिका की चिंताओं को बृहस्पतिवार को खारिज करते हुए कहा था कि बहुध्रुवीय विश्व में सभी देशों को अपनी ‘‘पसंद को तरजीह देने की स्वतंत्रता” है और सभी को ऐसी वास्तविकताओं के प्रति सचेत रहना चाहिए। भारत यह कहता रहा है कि यूक्रेन में संघर्ष को संवाद और कूटनीति के जरिये हल किया जाना चाहिए।

 

×
Date : 28 July 2024 Posted By : EDITOR
रूस के बाद यूक्रेन की यात्रा पर जा सकते हैं PM मोदी, जंग के बीच होगा पहला दौरा
News Image

 

रूस के बाद यूक्रेन की यात्रा पर जा सकते हैं PM मोदी, जंग के बीच होगा पहला दौरा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता करने के लिए अगले महीने यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा कर सकते हैं। राजनयिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनका यह दौरा यूक्रेन पर रूस के युद्ध को समाप्त करने के लिए एक रास्ता तैयार करने के लिए नए सिरे से किए जा रहे वैश्विक प्रयासों की पृष्ठभूमि में हो सकता है।
सूत्रों ने बताया कि मोदी 24 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रीय दिवस के आसपास कीव की यात्रा कर सकते हैं और उनके यूक्रेन से पोलैंड जाने की भी संभावना है। यदि यह यात्रा होती है तो यह मोदी की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी तथा लगभग 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा होगी। सूत्रों ने बताया कि यात्रा पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, क्योंकि ‘‘युद्ध क्षेत्र'' में यात्रा के लिए रसद के मामले में व्यापक पैमाने पर तैयारियों की आवश्यकता होगी।
एक सूत्र ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 19 जुलाई को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से फोन पर बातचीत की और उन्होंने प्रधानमंत्री की यात्रा पर चर्चा की। एक विशेषज्ञ ने बताया कि मोदी की यात्रा का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के तरीकों की खोज करना है।
मोदी ने आठ-नौ जुलाई को रूस की यात्रा की थी और अमेरिका ने इसकी आलोचना की थी। ऐसी खबरें हैं कि मोदी की रूस यात्रा को लेकर कई पश्चिमी देश नाखुश हैं। प्रधानमंत्री ने इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर पिछले महीने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी।
भारत ने प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा पर अमेरिका की चिंताओं को बृहस्पतिवार को खारिज करते हुए कहा था कि बहुध्रुवीय विश्व में सभी देशों को अपनी ‘‘पसंद को तरजीह देने की स्वतंत्रता'' है और सभी को ऐसी वास्तविकताओं के प्रति सचेत रहना चाहिए। भारत यह कहता रहा है कि यूक्रेन में संघर्ष को संवाद और कूटनीति के जरिये हल किया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]