CUET UG result released for more than 13 lakh students

लंबे इंतजार के बाद 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए जारी हुआ सीयूईटी यूजी का रिजल्ट

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रविवार शाम सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष लगभग 13.48 लाख छात्र सीयूईटी यूजी में शामिल थे। छात्र, एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड किए जा सकते हैं। सीयूईटी यूजी के परीक्षा के परिणाम के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय समेत देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों को दाखिला मिल सकेगा।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा इस वर्ष लगभग 250 विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी के परीक्षा परिणाम के आधार पर छात्रों को दाखिला देंगे। यह दाखिला अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए हैं। ऐसे छात्र जिन्होंने 15 से 29 मई के बीच यह परीक्षा दी थी, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम हासिल कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 13.48 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी। एनटीए ने सीयूईटी यूजी की आंसर-की 25 जुलाई को जारी की थी। सीयूईटी देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शुमार है। बीते वर्ष सीयूईटी यूजी के लिए 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने फॉर्म भरा था। इन छात्रों में से 14 लाख से अधिक छात्रों ने इसके लिए फीस भी जमा कराई। पहले साल 9.9 लाख आवेदन आए थे। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए क्रैश कोर्स की शुरुआत की गई थी।
खास बात यह है कि यह क्रैश कोर्स निशुल्क था। इस कोर्स का संचालन छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया था। क्रैश कोर्स के जरिए शोध छात्रों तथा विषय विशेषज्ञों के माध्यम से कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, भूगोल, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, पत्रकारिता, रसायन विज्ञान, ऑपरेशनल रिसर्च, अंग्रेजी एवं शिक्षा के परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डिजिटल माध्यम से सीयूईटी के लिए मदद की गई।

×
Date : 29 July 2024 Posted By : EDITOR
लंबे इंतजार के बाद 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए जारी हुआ सीयूईटी यूजी का रिजल्ट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में […]

दीपावली 2026: दीपावली 8 नवंबर, जानें लक्ष्मी पूजन और सिद्धि शुभ मुहूर्त

📰 Generate e-Paper Clip दीपावली 2026: दीपावली 8 नवंबर को, जानें लक्ष्मी पूजन और सिद्धि शुभ मुहूर्त 🪔 दीपावली 2026 – लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त प्रकाश और उल्लास का महापर्व दीपावली इस वर्ष धार्मिक पंचांग के अनुसार रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर पड़ने वाले इस महाउत्सव में माता […]