PM Modi lauds Indores Ek Ped Maa Ke Naam in Mann Ki Baat

PM मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में इन्दौर में “एक पेड़ माँ के नाम” हुए वृहद पौध-रोपण की प्रशंसा की

 

PM मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में इन्दौर में “एक पेड़ माँ के नाम” हुए वृहद पौध-रोपण की प्रशंसा की

प्रत्येक नागरिक से अपनी “माँ” और “धरती माँ” के नाम पौधा लगाने का किया आहवान

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के अंतर्गत मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में हुए विशेष कार्य का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इन्दौर में एक ही समय लाखों पौधों का रोपण किया गया है, जो अपने आप में अनूठा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम की चर्चा की थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अच्छे कार्य हुए हैं। स्वच्छता के लिए अपनी पहचान बनाने वाले इन्दौर शहर में एक शानदार कार्यक्रम हुआ जिसमें “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के दौरान एक ही दिन में एक वक्त में लाखों पौधे लगाए गए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों से आहवान किया कि अपनी माँ के नाम पेड़ लगाने के इस अभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़ें। साथ ही पौधा लगाने की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें, जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर अभियान से जुड़ें। इस अभियान से जुड़कर नागरिकों को अपनी “माँ” और “धरती माँ” दोनों के लिए कुछ विशेष कर पाने का अहसास होगा। प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक और युवा भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।

 

अभियान के लिए विशेष प्रयास और प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयास और प्रोत्साहन से मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में निरंतर पौधे लगाए जा रहे हैं, जिसमें मंत्रीगण, सांसद, विधायक, सभी जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक भी पौध-रोपण कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को भी इस अभियान में व्यापक भागीदारी का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के आहवान पर सभी जिलों में पौध-रोपण जारी है। पौध-रोपण के साथ लोग अनके संरक्षण का संकल्प भी ले रहें हैं।

×
Date : 29 July 2024 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में इन्दौर में “एक पेड़ माँ के नाम” हुए वृहद पौध-रोपण की प्रशंसा की
News Image

 

PM मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम में इन्दौर में “एक पेड़ माँ के नाम” हुए वृहद पौध-रोपण की प्रशंसा की

प्रत्येक नागरिक से अपनी "माँ" और "धरती माँ" के नाम पौधा लगाने का किया आहवान

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी के मासिक कार्यक्रम "मन की बात" के अंतर्गत मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में हुए विशेष कार्य का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इन्दौर में एक ही समय लाखों पौधों का रोपण किया गया है, जो अपने आप में अनूठा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम की चर्चा की थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अच्छे कार्य हुए हैं। स्वच्छता के लिए अपनी पहचान बनाने वाले इन्दौर शहर में एक शानदार कार्यक्रम हुआ जिसमें "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के दौरान एक ही दिन में एक वक्त में लाखों पौधे लगाए गए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों से आहवान किया कि अपनी माँ के नाम पेड़ लगाने के इस अभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़ें। साथ ही पौधा लगाने की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें, जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर अभियान से जुड़ें। इस अभियान से जुड़कर नागरिकों को अपनी "माँ" और "धरती माँ" दोनों के लिए कुछ विशेष कर पाने का अहसास होगा। प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक और युवा भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।

 

अभियान के लिए विशेष प्रयास और प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयास और प्रोत्साहन से मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में निरंतर पौधे लगाए जा रहे हैं, जिसमें मंत्रीगण, सांसद, विधायक, सभी जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक भी पौध-रोपण कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को भी इस अभियान में व्यापक भागीदारी का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के आहवान पर सभी जिलों में पौध-रोपण जारी है। पौध-रोपण के साथ लोग अनके संरक्षण का संकल्प भी ले रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में […]

दीपावली 2026: दीपावली 8 नवंबर, जानें लक्ष्मी पूजन और सिद्धि शुभ मुहूर्त

📰 Generate e-Paper Clip दीपावली 2026: दीपावली 8 नवंबर को, जानें लक्ष्मी पूजन और सिद्धि शुभ मुहूर्त 🪔 दीपावली 2026 – लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त प्रकाश और उल्लास का महापर्व दीपावली इस वर्ष धार्मिक पंचांग के अनुसार रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर पड़ने वाले इस महाउत्सव में माता […]