Ola Electric IPO will open on August 2

दो अगस्त को खुलेगा Ola Electric IPO, भाविश अग्रवाल DRHP में बताए गए शेयरों से कम कर रहे ऑफर

Mumbai: ओला इलेक्ट्रिक में भाविश अग्रवाल का पहला आईपीओ 2 अगस्त को खुलेगा। इस आईपीओ का आकार 5,500 करोड़ रुपये है। एंकर निवेशकों के लिए यह 1 अगस्त को खुल जाएगा। निर्गम का कीमत दायरा 29 जुलाई, सोमवार को घोषित होगा। कंपनी का आईपीओ ताजा निर्गम और 8.49 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। कंपनी की पिछली पेशकश के मुकाबले ओएफएस का आकार 9.52 करोड़ शेयरों से घटाया गया है। अग्रवाल इसमें अपने 3.79 करोड़ शेयरों की पेशकश कर रहे हैं, यह कंपनी के डीआरएच में बताए गए 4.74 करोड़ के मुकाबले कम है। अग्रवाल के बाद, सॉफ्टबैंक विजन फंड्स-2 इस आईपीओ में 2.38 करोड़ शेयरों की एकमात्र सबसे बड़ी विक्रेता है। कंपनी ने अपने डीआरएचपी में कहा है कि वह आईपीओ से मिलने वाली 1,600 करोड़ रुपये की राशि शोध एवं विकास, करीब 1,27.6 करोड़ रुपये अपनी निर्माण इकाई (तमिलनाडु में गीगाफैक्टरी) के विस्तार पर खर्च करेगी। कंपनी के डीआरएचपी में कहा गया है, ‘हम नए ईवी और कोर ईवी कंपोनेंट (बैटरी पैक, मोटर और व्हीकल फ्रेम समेत) विकसित करने के लिए भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में आरऐंडडी गतिविधियां चला रहे हैं। इसके अलावा, हमने बेंगलूरु में बीआईसी को चालू किया है जो ओला गीगाफैक्टरी में हमारे आगामी बैटरी निर्माण परिचालन के लिए सेल टेक्नोलॉजी एवं निर्माण प्रक्रियाओं को विकसित करेगा।’कंपनी कर्ज पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने के लिए भी 800 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल करेगी।

×
Date : 29 July 2024 Posted By : EDITOR
दो अगस्त को खुलेगा Ola Electric IPO, भाविश अग्रवाल DRHP में बताए गए शेयरों से कम कर रहे ऑफर
News Image

Mumbai: ओला इलेक्ट्रिक में भाविश अग्रवाल का पहला आईपीओ 2 अगस्त को खुलेगा। इस आईपीओ का आकार 5,500 करोड़ रुपये है। एंकर निवेशकों के लिए यह 1 अगस्त को खुल जाएगा। निर्गम का कीमत दायरा 29 जुलाई, सोमवार को घोषित होगा। कंपनी का आईपीओ ताजा निर्गम और 8.49 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। कंपनी की पिछली पेशकश के मुकाबले ओएफएस का आकार 9.52 करोड़ शेयरों से घटाया गया है। अग्रवाल इसमें अपने 3.79 करोड़ शेयरों की पेशकश कर रहे हैं, यह कंपनी के डीआरएच में बताए गए 4.74 करोड़ के मुकाबले कम है। अग्रवाल के बाद, सॉफ्टबैंक विजन फंड्स-2 इस आईपीओ में 2.38 करोड़ शेयरों की एकमात्र सबसे बड़ी विक्रेता है। कंपनी ने अपने डीआरएचपी में कहा है कि वह आईपीओ से मिलने वाली 1,600 करोड़ रुपये की राशि शोध एवं विकास, करीब 1,27.6 करोड़ रुपये अपनी निर्माण इकाई (तमिलनाडु में गीगाफैक्टरी) के विस्तार पर खर्च करेगी। कंपनी के डीआरएचपी में कहा गया है, ‘हम नए ईवी और कोर ईवी कंपोनेंट (बैटरी पैक, मोटर और व्हीकल फ्रेम समेत) विकसित करने के लिए भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में आरऐंडडी गतिविधियां चला रहे हैं। इसके अलावा, हमने बेंगलूरु में बीआईसी को चालू किया है जो ओला गीगाफैक्टरी में हमारे आगामी बैटरी निर्माण परिचालन के लिए सेल टेक्नोलॉजी एवं निर्माण प्रक्रियाओं को विकसित करेगा।’कंपनी कर्ज पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने के लिए भी 800 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]