Kriti Sanon has made her mark with her hard work

मैं साधारण परिवार से हूं, मेहनत से पहचान बनाई है: कृति सेनन

 

Mumbai: हाल ही में बालीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, हर किसी की अपनी जर्नी होती है। अगर मैं एक फिल्मी परिवार से होती, तो मेरे लिए काम करना आसान होता। लोग मुझे पहले से ही जानते और मुझे जल्दी मौके मिलते। लेकिन मैं एक साधारण परिवार से हूं, इसलिए मुझे अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनानी पड़ी।
बड़े पर्दे का अब जाना माना चेहरा बन चुकी कृति दिल्ली से हैं। उनका जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ। पिता राहुल सेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, तो मां गीता सेनन दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की प्रोफेसर। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल से की और नोएडा के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की। इसके साथ उन्होंने मॉडलिंग भी की। कृति को पहला बड़ा ब्रेक हिंदी सिनेमा में नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में मिला। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुपरस्टार महेश बाबू की तेलुगू थ्रिलर फिल्म नेनोक्काडाइन से की थी। बॉलीवुड डेब्यू टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती से किया। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके लिए उन्हें आईफा अवॉर्ड स्टार डेब्यू ऑफ द इयर फीमेल अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह कई फिल्मों में नजर आईं, जिसमें लुका छिपी, बरेली की बर्फी, दिलवाले, राब्ता, हाउसफुल 4, पानीपत, बच्चन पांडे, आदिपुरुष, हम दो हमारे दो, भेड़िया, शहजादा, गणपत, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और क्रू जैसी फिल्मों में नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

What Brings Anil Kapoor, Bhuvan Bam, Dia Mirza, R Madhavan, Mithila Palkar and Vikrant Massey Together This Exam Season?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱What Brings Anil Kapoor, Bhuvan Bam, Dia Mirza, R Madhavan, Mithila Palkar and Vikrant Massey Together This Exam Season? Mumbai: Just when exam pressure peaks, Netflix drops a heartwarming surprise, a special video featuring some of India’s most loved faces coming together to send a loud, collective “Hello Bachhon!” to […]