Give the benefit of your service experience Shri Khade

सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें : जनसम्पर्क आयुक्त श्री खाड़े

अपर संचालक श्री खरे, श्री चौधरी और जनसम्पर्क कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

भोपाल : आप सभी ने लंबे समय तक जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के माध्यम से आपने जन-कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। आप सभी स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें और मस्त रहें। साथ ही अपने सेवाकाल के अनुभवों का लाभ समाज को दें। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
जनसंपर्क आयुक्त श्री सुदाम खाड़े और संचालक श्री रौशन कुमार सिंह ने जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री मनोज खरे, अपर संचालक श्री एच. एल. चौधरी, सहायक ग्रेड-2 श्री कैलाश घोड़की और वाहन चालक श्री राजेंद्र मोहले को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर अपर संचालक श्री जी.एस. वाधवा, अपर संचालक श्री संजय जैन सहित जनसंपर्क परिवार उपस्थित था।
अपर संचालक श्री मनोज खरे, अपर संचालक श्री एच. एल. चौधरी सहित सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों ने अपने जीवन काल के अनुभव साझा किए। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री श्रीकांत अवस्थी ने किया। आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक श्री पंकज मित्तल ने किया।

×
Date : 01 August 2024 Posted By : EDITOR
सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें : जनसम्पर्क आयुक्त श्री खाड़े
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]