Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat creates history

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, ओलंपिक फाइनल में पहुंचकर मेडल किया पक्का

 

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, ओलंपिक फाइनल में पहुंचकर मेडल किया पक्का

पेरिस : पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारत अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहा है. रेसलिंग की विमेंस 50 KG इवेंट के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया. उन्होंने शानदार जीत हासिल करके फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. विनेश ने क्यूबा की यूसनेलिस गूजमैन लोपेज को 5-0 से हराया. विनेश ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला रेसलर बन गई हैं.इससे पहले क्वार्टर फाइनल में विनेश फोगाट ने शानदार जीत हासिल की थी. उन्होंने यूक्रेन की ओस्काना लिवाच को 7-5 से हराया. विनेश ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की मौजूदा चैंपियन सुसाई युई को हराया था. विनेश पहली बार ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची हैं. इससे पहले वह 2016 और 2020 ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में हारी थीं.
जेवलिन के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा
भारत के गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपना पहला थ्रो 89.34 मीटर दूर फेंका. यह सीजन में उनका बेस्ट थ्रो है. नीरज ने पहले ही थ्रो से फाइनल में अपनी जगह बना ली. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बना ली. दूसरी ओर, भारत के किशोर जेना पेरिस ओलंपिक में मेंस जेवलिन इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में 84 मीटर का आंकड़ा पार करने में विफल रहे. जेना ने 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ क्वालीफायर पूरा किया. वह फाइनल में नहीं पहुंच पाए.

×
Date : 07 August 2024 Posted By : EDITOR
Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, ओलंपिक फाइनल में पहुंचकर मेडल किया पक्का
News Image

 

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, ओलंपिक फाइनल में पहुंचकर मेडल किया पक्का

पेरिस : पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारत अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहा है. रेसलिंग की विमेंस 50 KG इवेंट के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया. उन्होंने शानदार जीत हासिल करके फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. विनेश ने क्यूबा की यूसनेलिस गूजमैन लोपेज को 5-0 से हराया. विनेश ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला रेसलर बन गई हैं.इससे पहले क्वार्टर फाइनल में विनेश फोगाट ने शानदार जीत हासिल की थी. उन्होंने यूक्रेन की ओस्काना लिवाच को 7-5 से हराया. विनेश ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की मौजूदा चैंपियन सुसाई युई को हराया था. विनेश पहली बार ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची हैं. इससे पहले वह 2016 और 2020 ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में हारी थीं.
जेवलिन के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा
भारत के गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपना पहला थ्रो 89.34 मीटर दूर फेंका. यह सीजन में उनका बेस्ट थ्रो है. नीरज ने पहले ही थ्रो से फाइनल में अपनी जगह बना ली. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बना ली. दूसरी ओर, भारत के किशोर जेना पेरिस ओलंपिक में मेंस जेवलिन इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में 84 मीटर का आंकड़ा पार करने में विफल रहे. जेना ने 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ क्वालीफायर पूरा किया. वह फाइनल में नहीं पहुंच पाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]