Encounter between security forces and terrorists in Anantnag

Jammu-Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, तीन घायल

 

श्रीनगर – जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक दूरदराज के इलाके में स्थित एक जंगल में शनिवार को आतंकवादियों के साथ एक भीषण मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर जिले अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके के अहलान गगरमांडू जंगल में उस समय हुई जब वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने तलाशी दलों को देखकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना के पांच जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और अंतिम सूचना मिलने तक आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें मार गिराने का अभियान जारी था। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एक विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज अनंतनाग के कोकेरनाग क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। आतंकवादियों से आमना सामना होने पर गोलीबारी शुरू हो गई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ -11 घंटे का लंबा इंतजार और दर्शन सिर्फ डेढ़-दो सेकंड के देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम में इस समय रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के कारण भक्तों को दर्शन के लिए 10 से 11 घंटे तक लंबी […]

राघव चड्ढा बने संसद की पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राघव चड्ढा बने संसद की पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष -राज्यसभा सभापति ने किया समिति का पुनर्गठन, 10 सदस्यों को किया शामिल नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी (याचिका समिति) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा […]