Encounter between security forces and terrorists in Anantnag

Jammu-Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, तीन घायल

 

श्रीनगर – जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक दूरदराज के इलाके में स्थित एक जंगल में शनिवार को आतंकवादियों के साथ एक भीषण मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर जिले अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके के अहलान गगरमांडू जंगल में उस समय हुई जब वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने तलाशी दलों को देखकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना के पांच जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और अंतिम सूचना मिलने तक आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें मार गिराने का अभियान जारी था। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एक विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज अनंतनाग के कोकेरनाग क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। आतंकवादियों से आमना सामना होने पर गोलीबारी शुरू हो गई।”

×
Date : 11 August 2024 Posted By : EDITOR
Jammu-Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, तीन घायल
News Image

 

श्रीनगर - जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक दूरदराज के इलाके में स्थित एक जंगल में शनिवार को आतंकवादियों के साथ एक भीषण मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर जिले अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके के अहलान गगरमांडू जंगल में उस समय हुई जब वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने तलाशी दलों को देखकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना के पांच जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और अंतिम सूचना मिलने तक आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें मार गिराने का अभियान जारी था। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, "एक विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज अनंतनाग के कोकेरनाग क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। आतंकवादियों से आमना सामना होने पर गोलीबारी शुरू हो गई।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]