Congratulations to the people of the state on the cm Dr. Yadav

78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व भारत माता को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों एवं राष्ट्रभक्तों के पुण्य स्मरण का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। पिछला एक दशक भारत के गौरव को बढ़ाने वाला दशक रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से वैभवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश की 4 प्रतिशत सहभागिता को अगले पाँच वर्ष में 5 प्रतिशत तक ले जाने के लिए मध्यप्रदेश संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार जनोन्मुखी प्रशासन, गरीबों के कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कटिबद्धहै। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश इंदौर/मुंबई : जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहाँ ज़ेड ब्लैक इन दोनों को एक साथ लेकर आया है। […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन Indore: इंदौर स्थित Oriental University के गणित विभाग द्वारा International Mathematics Day -2026 के अवसर पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में Dr. Anand Prakash, एसोसिएट प्रोफेसर, Shri Vaishnav Vidyapeeth Vishwavidyalaya (SVVV), […]