Presently Dr. Yadav is the Chief Minister of Artificial Intelligence

MP: वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने मण्डीदीप में भविष्य की संभावनाओं तथा निवेश के अवसर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित नेटलिंक परिसर में ’भविष्य की संभावनाओं तथा निवेश के अवसर’ विषय पर कार्यक्रम का शुभारंभ कर नेटलिंक के सॉफ्टवेयर लूमिनोर-2.O को लांच किया। साथ ही नेटलिंक की जर्नी पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में हमारे देश के युवाओं ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है। राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए सदैव सहयोग करती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लूमिनोर की टीम के लिए बनाए गए ऑफिस का भी लोकार्पण किया। आज हमारा देश 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
नेटलिंक द्वारा बनाया लूमिनोर-2.0 एआई बेस्ड एक सॉफ्टवेयर है। इसकी सहायता से कोई भी एप कुछ ही मिनटों में बना सकता है। इसमें सूचना और तकनीकी का अद्भुत समन्वय है। पहले जो काम कई दिनों और घण्टों में होते थे, अब वह मिनटों में हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेटलिंक ने सॉफ्टवेयर फील्ड में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। नेटलिंक ने 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया है।
कार्यक्रम में विधायक द्वय श्री सुरेन्द्र पटवा, डॉ. प्रभुराम चौधरी और ऑल इंडस्ट्रीज ऑफ मण्डीदीप एसोसिएशन श्री राजीव अग्रवाल तथा नेटलिंक कम्पनी के सीईओ श्री अनुराग श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा नेटलिंक के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

×
Date : 15 August 2024 Posted By : EDITOR
MP: वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (रिटायर्ड) मुख्य अतिथि और इन-स्पेस (IN-SPACe) के निदेशक डॉ. विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न संकायों के 3571 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री, 21 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल। सीहोर […]

हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां के गर्भ से आने के बाद शरीर पल-पल बदलता है, योग और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ रखने का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा मैदान पर पंख मैराथन को झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, मंच पर […]