National Space Day will be celebrated on 23 August

MP: प्रदेश के स्कूलों में 23 अगस्त को मनाया जायेगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

 

प्रदेश के स्कूलों में 23 अगस्त को मनाया जायेगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित होंगे विविध कार्यक्रम

इंदौर – प्रदेश के स्कूलों में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जायेगा। इस मौके पर सभी स्कूलों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अगस्त, 2023 को चन्द्रयान-3 की सफलता के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में 22 और 23 अगस्त को स्कूलों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित सम्मेलन, कार्यशाला और प्रदर्शनी आयोजित की जायेंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की तरफ प्रेरित करना और उनकी जागरूकता के अनुसार उनके समाधान बताना रहेगा। इस वर्ष अंतरिक्ष दिवस का विषय “चन्द्रमा को छूते हुए जीवन को छूना : भारत की अंतरिक्ष गाथा’’ रखा गया है। इस संबंध में केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने भी अंतरिक्ष दिवस की विषय-वस्तु को ध्यान में रखते हुए सभी राज्य सरकारों को निर्देश जारी किये हैं।
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने 22-23 अगस्त को होने वाले अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम के बारे में प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्वच्छ ऊर्जा से रौशन हो रहा नया भारत भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना से जगमगा रहे मध्यप्रदेश के करीब 1.30 लाख घर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है […]

जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं का कार्य पूर्ण ₹10,644 करोड़ की स्वीकृत राशि से प्रदेश भर में संवर रहे हैं पारंपरिक जल स्रोत जल संरक्षण हमारा […]