with a black bandage on our mouths Uddhav Thackeray

शिवसेना भवन के बाहर मुंह पर काली पट्टी बांधकर करेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन – उद्धव ठाकरे

 

शिवसेना भवन के बाहर मुंह पर काली पट्टी बांधकर करेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन – उद्धव ठाकरे

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाविकास आघाड़ी के महाराष्ट्र बंद के आह्वान पर रोक लगा दी है। इसके बाद महाविकास आघाड़ी ने शनिवार को आहूत राज्यव्यापी बंद वापस ले लिया है और मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का फैैसला क‍िया है। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के सभी घटक दल मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को सुबह 11 बजे शिवसेना भवन के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जा सकते थे, लेकिन अभी सही समय नहीं है। जितनी तत्परता से हाईकोर्ट ने बंद के खिलाफ आदेश सुनाया है, उतनी ही तत्परता से अपराध के मामले पर भी फैसला आना चाहिए। हाईकोर्ट का आदेश हमे मान्य नहीं है, लेकिन फिर भी मैं कोर्ट के आदेश का सम्मान करता हूं।
बता दें कि बंद का आह्वान विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (मविआ) ने ठाणे के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के विरोध में 24 अगस्त को किया था। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अब मविआ के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में जगह-जगह मुंह पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में काला झंडा लेकर प्रदर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ रेप की घटना सामने आई थी। स्कूल के सफाई कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप है। यौन उत्पीड़न की घटना 12 और 13 अगस्त की है। स्कूल के शौचालय के सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे ने बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया था। घटना के सामने आने के बाद ठाणे में भारी विरोध प्रदर्शन हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]