Kangana Ranaut before the release of the film Emergency

‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने पुलिस से मांगी मदद

 

‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने पुलिस से मांगी मदद

नई दिल्लीः कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ इन दिनों चर्चा में है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें कंगना की अदाकारी देख दर्शक उनके मुरीद हो गए। फिल्म की रिलीज से पहले इस पर विवाद खड़ा हो गया है। कंगना पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में सिखों की छवि को गलत तरीके से पेश किया है। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सिख समुदाय की ओर से अब कंगना को जान से मारने की धमकियां मिली हैं।
कंगना को मिली जान से मारने की धमकी
विक्की थॉमस सिंह, एक ईसाई से निहंग बने व्यक्ति ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें कंगना रनौत को खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “अगर फिल्म में उन्हें यानी मारे गए खालिस्तानी नायक जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी के रूप में दर्शाया गया है, तो याद रखें कि इंदिरा गांधी के साथ क्या हुआ था, जिनकी फिल्म आप बना रहे हैं? सतवंत सिंह और बेअंत सिंह कौन थे? हम संतजी को अपना सिर अर्पित करेंगे, और जो सिर अर्पित कर सकते हैं, वो अपना सिर भी काट सकते हैं।”
कंगना ने मांगी पुलिस से मदद
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पंजाबी व्यक्ति कंगना को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतियोगी अभिनेता एजाज खान भी दिखाई दे रहे हैं।
कंगना ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और मुंबई पुलिस से मदद मांगी। उन्होंने लिखा, ‘मुंबई पुलिस कृपया इस पर ध्यान दें।’ ‘इमरजेंसी’ की बात करें तो यह फिल्म 6 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

×
Date : 27 August 2024 Posted By : EDITOR
‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने पुलिस से मांगी मदद
News Image

 

'इमरजेंसी' फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने पुलिस से मांगी मदद

नई दिल्लीः कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' इन दिनों चर्चा में है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें कंगना की अदाकारी देख दर्शक उनके मुरीद हो गए। फिल्म की रिलीज से पहले इस पर विवाद खड़ा हो गया है। कंगना पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में सिखों की छवि को गलत तरीके से पेश किया है। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सिख समुदाय की ओर से अब कंगना को जान से मारने की धमकियां मिली हैं।
कंगना को मिली जान से मारने की धमकी
विक्की थॉमस सिंह, एक ईसाई से निहंग बने व्यक्ति ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें कंगना रनौत को खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि "अगर फिल्म में उन्हें यानी मारे गए खालिस्तानी नायक जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी के रूप में दर्शाया गया है, तो याद रखें कि इंदिरा गांधी के साथ क्या हुआ था, जिनकी फिल्म आप बना रहे हैं? सतवंत सिंह और बेअंत सिंह कौन थे? हम संतजी को अपना सिर अर्पित करेंगे, और जो सिर अर्पित कर सकते हैं, वो अपना सिर भी काट सकते हैं।"
कंगना ने मांगी पुलिस से मदद
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पंजाबी व्यक्ति कंगना को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतियोगी अभिनेता एजाज खान भी दिखाई दे रहे हैं।
कंगना ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और मुंबई पुलिस से मदद मांगी। उन्होंने लिखा, 'मुंबई पुलिस कृपया इस पर ध्यान दें।' 'इमरजेंसी' की बात करें तो यह फिल्म 6 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]