Jammu-Kashmir Election Congress announces 32 and NC 51 seats

Jammu-Kashmir Election: कांग्रेस 32 और एनसी 51 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, फारुख अबदुल्ला ने किया सीटों के बंटवारे का ऐलान

 कांग्रेस 32 और एनसी 51 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, फारुख अबदुल्ला ने किया सीटों के बंटवारे का ऐलान

नई दिल्लीः कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन का ऐलान करते हुए सीट शेयरिंग की घोषणा की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुख अबदुल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि NC 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 1 सीट सीपीआईएम को दी गई है। वहीं एक सीट पैंथर पार्टी को मिली है। फारुख अबदुल्ला ने बताया कि कांग्रेस और एनसी के उम्मीदवारों की लिस्ट आज रात तक जारी हो सकती है।
18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर तीन चरणों में होंगे चुनाव
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 27 अगस्त है। 30 अगस्त तक उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। 18 सितंबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा। 4 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आएंगे। दूसरे चरण के लिए 29 अगस्त को नामांकन के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। 5 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख होगी। उम्मीदवार 9 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा। वहीं, तीसरे और अंतिम चरण के लिए 5 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 12 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 17 सितंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होना है। तीनों चरणों के नतीजे 4 अक्टूबर को सामने आएंगे।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। वहीं, राज्य में अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पहला चुनाव है। विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में सीटों का परिसीमन हुआ था। परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में सीटों की संख्या 87 से बढ़कर 90 हो गई है। परिसीमन के मुताबिक, जम्मू में 43 सीटें और कश्मीर 47 सीटें रखी गई हैं, जबकि 24 सीटें पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के लिए रिजर्व हैं। बता दें कि परिसीमन से पहले जम्मू-कश्मीर में 87 सीटें थीं, जबकि पीओके की 24 सीटों को मिलाकर 111 सीटें थीं।

×
Date : 27 August 2024 Posted By : EDITOR
Jammu-Kashmir Election: कांग्रेस 32 और एनसी 51 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, फारुख अबदुल्ला ने किया सीटों के बंटवारे का ऐलान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]