A unique example of cleanliness and cooperation

iNDORE : महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने की सफाई

 

स्वच्छता और सहयोग की अनूठी मिसाल
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने की सफाई

सफाई मित्रों के सम्मान में आज विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नागरिकों का भी मिला पूरा सहयोग

इंदौर –इंदौर में आज स्वच्छता और सहयोग की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शहर में आज महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सफाई मित्रों के सहयोग के ‍लिए अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आज अपने हाथों में झाडू थामी और शहर की सफाई की। इस कार्य में आम नागरिकों का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि कल 27 अगस्त को पूरे शहर में वाल्मिकी समाज के आराध्य वीर गोगादेव नवमी मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सफाई मित्र शामिल होते है और इनके लिए दूसरे दिन 28 अगस्त को अवकाश रहा। शहर में सफाई व्यवस्था बाधित नहीं हो और वह निरंतर चले इसको दृष्टिगत रखते हुए आज महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने अपने हाथों में झाडू थामी और सफाई कर स्वच्छता की मिसाल प्रस्तुत की। शहरवासी महापौर के नेतृत्व में सफाई अभियान में झाडू लेकर शामिल रहे। इंदौर की सड़कें साफ करने में जनप्रतिनिधियों/नागरिकों के साथ शामिल विभिन्न संस्थाएं भी शामिल हुई। इंदौर नगर निगम में आठ हजार से ज्यादा स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारी है जो हर दिन शहर की ढाई हजार किलोमीटर लंबाई की सड़कों व गलियों की रोज साफ-सफाई करते है और शहर को गंदगी से मुक्त करते है। सड़कों के कचरे को एकत्र कर गाड़ियों में भरकर ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाते है। गोगा नवमी पर सफाईकर्मी अवकाश पर रहते है। सात साल पहले स्वच्छता में पहली बार देश में पहला स्थान इंदौर को मिला था। इसके बाद सफाई मित्रों शहर के सामाजिक और अन्य संगठन भी सफाई अभिसयान में शामिल हुये। मां अहिल्या बाई की प्रतिमा स्थल राजबाड़ा क्षेत्र से शहर के विभिन्न कॉलोनी, मोहल्ले, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक चौक और अन्य क्षेत्रों में भी सफाई कार्य व्यापक स्तर पर किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कल्याण ज्वेलर्स मध्य प्रदेश में आज अपने विस्तार को दे रहा है एक नई रफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कल्याण ज्वेलर्स मध्य प्रदेश में अपने विस्तार को दे रहा है एक नई रफ्तार इंदौर: भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक कल्याण ज्वेलर्स ने आज मध्य भारत में अपने कारोबार के बड़े विस्तार की घोषणा की। कंपनी इंदौर के सपना संगीत रोड पर एक अत्याधुनिक […]

Madhya Pradesh: क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र. और इन्वेस्टर्स मिलकर देश को बढ़ाएंगे आगे 24 घंटे बिजली देने में मध्यप्रदेश सबसे आगे मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा विकास के लिए सिकोया क्लाइमेट फाउंडेशन के साथ हुआ एमओयू मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]