Ronaldo and Messi not included in the 30 players selected for

बैलन डी पुरस्कार के लिए चयनित 30 खिलाड़ियों में रोनाल्डो और मेसी शामिल नहीं

 

बैलन डी पुरस्कार के लिए चयनित 30 खिलाड़ियों में रोनाल्डो और मेसी शामिल नहीं

पेरिस । अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में शीर्ष स्तर के प्रदर्शन के लिए दिये जोन वाले बैलन डी ओर पुरस्कार 2024 के लिए 30 उम्मीदवारों को नामांकित किया गया है। हैरानी की बात है कि इसमे पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के नाम शामिल नहीं हैं। मेसी ने अब तक सबसे अधिक आठ बार ये पुरस्कार जीता है।
मेसी को पिछले साल आठवीं बार ये पुरस्कार मिला था। वहीं रोनाल्डो को ये पुरस्कार पांच बार मिला है। साल 2008 से 2017 के बीच 10 साल तक ये पुरस्कार मेसी या रोनाल्डो को मिला है।
वहीं साल 2018 में ये पुरस्कार क्रोशियाई फुटबॉलर लुका मोड्रिक ने जीता था। फ्रांस फुटबॉल टीम ने साल 2024 के लिए जो नाम दिये हैं उसमें स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे, जूड बेलिंगहैम, विनीसियस जूनियर जैसे नाम शामिल हैं। वहीं पिछले सत्र में चैंपियंस लीग और ला लीगा जीतने वाले रियल मैड्रिड के सबसे अधिक खिलाड़ी इस सूची में शामिल थे। इस बार यूरो कप जीतने वाली स्पेनिश टीम के 6 खिलाड़ियों यमल, विलियम्स और ओल्मो के अलावा रॉड्री, एजेजांद्रो ग्रिमाल्डो और दानी कार्वाजल को अंतिम 30 में जगह मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चोरवाड़ की बेटी काजल वाजा ने एशियाई मंच पर लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया रजत पदक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चोरवाड़ की बेटी काजल वाजा ने एशियाई मंच पर लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया रजत पदक * एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4×100 मीटर रिले में भारत ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड * साधारण किसान परिवार की 19 वर्षीय स्प्रिंटर बनी गुजरात का गौरव अहमदाबाद | होंगकॉन्ग में आयोजित 22वीं […]

लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी आरसीबी, गुजरात को हराकर रचा इतिहास

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी आरसीबी, गुजरात को हराकर रचा इतिहास अहमदाबाद । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने गेंद […]