Champions Trophy Tour Schedule Of ICC

Champions Trophy Tour Schedule Of ICC : आईसीसी ने जारी किया ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल, पीओके कैंसिल

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल भले ही अभी जारी नहीं हुआ है मगर ट्रॉफी का टूर शेड्यूल आईसीसी ने जारी कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी का टूर 16 नवंबर को पाकिस्तान के इस्लामाबाद से शुरू होकर भारत समेत 7 देशों से होकर 27 जनवरी को वापस पाकिस्तान में खत्म होगा। 15 से 26 जनवरी के बीच चैंपियंस ट्रॉफी को भारत के विभिन्न शहरों में ले जाया जाएगा। खास बात यह है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के क्षेत्र में चैंपियंस ट्रॉफी को ले जाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के शेड्यूल को आईसीसी ने रद्द कर अपना नया शेड्यूल जारी किया है।
पीसीबी ने इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी का टूर शेड्यूल जारी किया था जिसमें ट्रॉफी को पीओके के क्षेत्रों स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद में भी ले जाने का प्लान था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पीसीबी के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए आईसीसी के समक्ष ये मामला उठाया था। इस पर आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने न सिर्फ आपत्ति जताई बल्कि पीसीबी के ट्रॉफी टूर शेड्यूल को ही कैंसिल कर दिया। इसके बाद आईसीसी की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी का नया टूर शेड्यूल जारी किया गया है। इस नए टूर शेड्यूल के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड देशों में भी ले जाया जाएगा।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का नया टूर प्लान

16 नवंबर – इस्लामाबाद, पाकिस्तान

17 नवंबर – तक्षशिला और खानपुर, पाकिस्तान

18 नवंबर – एबटाबाद, पाकिस्तान

19 नवंबर – मुर्री, पाकिस्तान

20 नवंबर – नथिया गली, पाकिस्तान

22-25 नवंबर – कराची, पाकिस्तान

26-28 नवंबर – अफगानिस्तान

10-13 दिसंबर – बांग्लादेश

15-22 दिसंबर – दक्षिण अफ्रीका

25 दिसंबर-5 जनवरी – ऑस्ट्रेलिया

6-11 जनवरी – न्यूजीलैंड

12-14 जनवरी – इंग्लैंड

15-26 जनवरी – भारत

27 जनवरी – वापस पाकिस्तान

×
Date : 17 November 2024 Posted By : EDITOR
Champions Trophy Tour Schedule Of ICC : आईसीसी ने जारी किया ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल, पीओके कैंसिल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]