Madhya Pradesh transfer 1574 crore to the accounts of Ladli sister

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीना से लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये करेंगे अंतरित

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीना से लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये करेंगे अंतरित
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में आयेंगे 332.43 करोड़ रूपये
कृषि उपज मंडी बीना में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और आस-पास के इलाकों में आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार को फिर से शुरू हो गईं। ज्वालामुखी फटने से निकली राख के कारण दो दिनों तक एयरपोर्ट बंद रखने […]

‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत, हुनर व युवा शक्ति यूपी की सबसे बड़ी ताकत है। यूपी का मतलब ‘अल्टीमेट पोटेंशियल’ है। उत्तर प्रदेश के पास मानव संसाधन, उद्योग, उद्यमिता […]