Indian team should be ready for a tough match against Bangladesh

बांग्लादेश से कड़े मुकाबले के लिए तैयार रहे भारतीय टीम : गावस्कर

 

बांग्लादेश से कड़े मुकाबले के लिए तैयार रहे भारतीय टीम : गावस्कर

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है की भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कड़ी टक्कर मिल सकता है। गावस्कर के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने से बांग्लादेशी टीम के हौंसंले बुलंद होंगे। इसलिए उसे हल्के में लेने की भूल भारतीय टीम को नहीं करनी चाहिये। दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने जा रही है। गावस्कर का मानना है कि बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को उसकी ही धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हराने कारण अभी अच्छी लय में है और उसका लक्ष्य इसी सिलसिले को बनाये रखन होगा।
गावस्कर ने कहा, पाकिस्तान को उसको धरती पर हराकर बांग्लादेश ने साबित किया है वह अब एक मजबूत टीम है। यहां तक जब पिछली बार जब भारतीय टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया था, तब भी बांग्लादेश की टीम ने कड़ा मुकाबला किया था। वहीं अब वह पाकिस्तान को हराने के बाद बढ़े हुए मनोबल के साथ भारत को चुनौती देने आ रहे हैं। गावस्कर ने साथ ही कहा, बांग्लादेश की टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं। अब कोई भी टीम उनको हल्के में लेने की गलत नहीं कर सकती है। यह निश्चित तौर पर एक रोचक सीरीज साबित होने जा रही है।
यह दोनों टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 का हिस्सा होंगे। भारतीय टीम अभी 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ अभी अंक तालिका में शीर्ष पर है। बांग्लादेश की टीम 45.83 प्रतिशत अंकों के साथ टेबल में चौथे स्थान पर है। इस पर गावस्कर ने कहा, भारत को अगले साढ़े चार महीने में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें कम से कम पांच टेस्ट मैच जीतने होंगे। कोई भी मैच आसान नहीं होगा और हमें आने वाले सत्र के लिए तैयार रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारतीय स्टार विजय शंकर और पीयूष चावला ने LPL 2026 को मजबूत किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारतीय स्टार विजय शंकर और पीयूष चावला ने LPL 2026 को मजबूत किया अनुभवी भारतीय क्रिकेटर श्रीलंका की प्रमुख T-20 लीग में और अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता जोड़ते हैं कोलंबो, श्रीलंका: भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर और पीयूष चावला लंका प्रीमियर लीग 2026 में और ज़्यादा अनुभव और क्षेत्रीय आकर्षण […]

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में मेडल जीता, हाई जंप में सरवेश कुशारे ने सिल्वर अपने नाम किया UNN: भारत की शर्मिला धनकर ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने […]