Russia-Ukraine war: Zelensky trusts PM Modi

रूस-यूक्रेन युद्ध: PM मोदी पर जेलेंस्की को भरोसा, 3 महीने में तीसरी बार की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

 

रूस-यूक्रेन युद्ध: PM मोदी पर जेलेंस्की को भरोसा, 3 महीने में तीसरी बार की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

 

UNN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच लगभग एक महीने में यह दूसरी बैठक थी. पीएम मोदी ने 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा किया था और रूस-यूक्रेन संघर्ष में जल्द शांति बहाल करने के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने की भारत की इच्छा दोहराई थी.पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा किया था, जो साल 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा थी. बता दें कि रूस और यूक्रेन दो साल से अधिक समय से संघर्ष में लगे हुए हैं.
शांति के लिए हर संभव योगदान
राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने शांति के लिए हर संभव तरीके से योगदान करने की भारत की इच्छा को दोहराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की. हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की मेरी यात्रा के परिणामों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैनें यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया है.
पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति जेलेंस्की की बैठक
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति जेलेंस्की की बैठक के लिए यूक्रेनी पक्ष ने अनुरोध किया था. पिछले तीन महीनों में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक है. इस दौरान बहुत सारे मुद्दों पर चर्चा की गई है लेकिन इस विशेष बैठक में, रूसी तेल पर चर्चा नहीं की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा -टेलीग्राम बैन पर भड़के सीईओ पावेल ड्यूरोव -नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर लगाया है अस्थायी प्रतिबंध नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले परीक्षा संबंधी फर्जी सूचनाओं और […]

MP: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर […]