ITC shares set a new record

ITC के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मार्केट कैप पहली बार 6.5 लाख करोड़ रुपए के पार

नई दिल्लीः FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी के शेयरों ने आज 26 सितंबर को अपने नए ऑल टाइम हाई को छू लिया। कंपनी के शेयरों में आज एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 522.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट-कैप पहली बार 6.5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। इस बीच कंपनी ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का ऐलान किया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 523.75 रुपए और 52-वीक लो 399.30 रुपए है।
ITC ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में बढ़ाई हिस्सेदारी
ITC ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि स्प्राउटलाइफ एक स्टार्ट-अप है जो ट्रेडमार्क ‘योगा बार’ के तहत फूड प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के बिजनेस में है। पिछले तीन वर्षों में स्प्राउटलाइफ का बिजनेस वित्त वर्ष 22 में 68 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 108 करोड़ रुपए हो गया है।
ITC ने घोषणा की कि उसने स्प्राउटलाइफ़ फ़ूड्स प्राइवेट लिमिटेड के 1413 कंपलसरी कनवर्टिबल प्रेफरेंस शेयर (CCPS) का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण अप्रैल 2023 में हुए एक समझौते के तहत फॉलो-ऑन इनवेस्टमेंट के हिस्से के रूप में किया गया, जो ITC को कई स्टेज में स्प्राउटलाइफ को पूरी तरह से अधिग्रहित करने की अनुमति देता है। इस नए निवेश के साथ स्प्राउटलाइफ में ITC की हिस्सेदारी अब लगभग 47.5 फीसदी हो गई है। इस बढ़ी हुई हिस्सेदारी के लिए कुल निवेश 255 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

×
Date : 28 September 2024 Posted By : EDITOR
ITC के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मार्केट कैप पहली बार 6.5 लाख करोड़ रुपए के पार
News Image

ITC के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मार्केट कैप पहली बार 6.5 लाख करोड़ रुपए के पार

नई दिल्लीः FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी के शेयरों ने आज 26 सितंबर को अपने नए ऑल टाइम हाई को छू लिया। कंपनी के शेयरों में आज एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 522.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट-कैप पहली बार 6.5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। इस बीच कंपनी ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का ऐलान किया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 523.75 रुपए और 52-वीक लो 399.30 रुपए है।
ITC ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में बढ़ाई हिस्सेदारी
ITC ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि स्प्राउटलाइफ एक स्टार्ट-अप है जो ट्रेडमार्क 'योगा बार' के तहत फूड प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के बिजनेस में है। पिछले तीन वर्षों में स्प्राउटलाइफ का बिजनेस वित्त वर्ष 22 में 68 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 108 करोड़ रुपए हो गया है।
ITC ने घोषणा की कि उसने स्प्राउटलाइफ़ फ़ूड्स प्राइवेट लिमिटेड के 1413 कंपलसरी कनवर्टिबल प्रेफरेंस शेयर (CCPS) का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण अप्रैल 2023 में हुए एक समझौते के तहत फॉलो-ऑन इनवेस्टमेंट के हिस्से के रूप में किया गया, जो ITC को कई स्टेज में स्प्राउटलाइफ को पूरी तरह से अधिग्रहित करने की अनुमति देता है। इस नए निवेश के साथ स्प्राउटलाइफ में ITC की हिस्सेदारी अब लगभग 47.5 फीसदी हो गई है। इस बढ़ी हुई हिस्सेदारी के लिए कुल निवेश 255 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]