Another big success for Israel

इजराइल की एक और बड़ी सफलता, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्ला का प्रमुख सदस्य नबील कौक भी किया ढेर

 

इजराइल की एक और बड़ी सफलता, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्ला का प्रमुख सदस्य नबील कौक भी किया ढेर

नई दिल्ली : इजराइल की सेना ने रविवार को कहा कि उसने हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक प्रमुख सदस्य को मार गिराया है। सेना ने कहा कि उसने शनिवार को हवाई हमले में हिजबुल्ला की सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक को मार गिराया। हिजबुल्ला की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हाल के सप्ताह में इजराइल के हमलों में हिजबुल्ला के कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए हैं। शुक्रवार को बेरूत में समूह का प्रमुख नेता हसन नसरल्ला भी मारा गया था। लेबनान के विभिन्न हिस्सों में हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके कर मुख्य रूप से हिजबुल्ला के सदस्यों को निशाना बनाया गया है। हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल में सैकड़ों रॉकेट और मिसाइले दागना जारी रखा है, लेकिन उनमें से ज्यादातर को रोक दिया गया या वे खुले क्षेत्रों में गिर गए। कौक 1980 के दशक से ही हिजबुल्ला का वरिष्ठ सदस्य था और इससे पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के सैन्य कमांडर के रूप में काम कर चुका था। अमेरिका ने 2020 में उसके खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]