SpaceX launched a special mission to bring back Sunita Williams

SpaceX Rescue Mission: सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए SpaceX ने लॉन्च किया खास मिशन

 

नई दिल्ली : NASA के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुश विल्मोर की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर वापसी के लिए लंबे समय से प्रयास जारी थे। अब SpaceX ने इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एक रेस्क्यू मिशन लॉन्च किया है। पहले ये दोनों बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से लौटने वाले थे, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खामियों के कारण उनकी वापसी टालनी पड़ी। सुनीता विलियम्स और बुश विल्मोर जून 2024 में 8 दिन के मिशन पर बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से रवाना हुए थे। लेकिन स्पेसक्राफ्ट के थ्रस्टर्स में खराबी और हीलियम लीक के कारण NASA ने उनकी धरती पर सुरक्षित वापसी रोक दी। इसके बाद, स्टारलाइनर कैप्सूल बिना क्रू के इस महीने वापस धरती पर लौट आया, जबकि विलियम्स और विल्मोर अब भी ISS पर हैं। अब इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए SpaceX ने Crew-9 मिशन लॉन्च किया है। यह मिशन स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च हुआ। इस स्पेसक्राफ्ट में मिशन कमांडर निक हेग और एलेक्ज़ेंडर गॉरबुनोव भी शामिल हैं, लेकिन विलियम्स और विल्मोर के लिए इसमें दो सीटें खाली छोड़ी गई हैं। अब ये दोनों अंतरिक्ष यात्री जल्द ही सुरक्षित रूप से धरती पर लौटेंगे। बोइंग की टीम अभी भी स्टारलाइनर में आई तकनीकी खामियों को ठीक करने पर काम कर रही है। स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट इस महीने न्यू मैक्सिको में सफलतापूर्वक लैंड हो चुका है और केनेडी स्पेस सेंटर में वापस आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]