Shares of this company of Anil Ambani rose 50% in 8 days

Anil Ambani की इस कंपनी का शेयर 8 दिन में 50% चढ़ा शेयर, कर्जमुक्ति के बाद निवेशकों का बढ़ा भरोसा

 

Anil Ambani की इस कंपनी का शेयर 8 दिन में 50% चढ़ा शेयर, कर्जमुक्ति के बाद निवेशकों का बढ़ा भरोसा

Mumbai: अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर में प‍िछले आठ कारोबारी सत्र से तेजी का रुख बना हुआ है। विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) की तरफ से गारंटर के तौर पर लोन सेटलमेंट के ऐलान के बाद रिलायंस पावर के शेयर में तेजी देखी गई। रिलायंस पावर के शेयर में 18 सितंबर 2024 से अब तक लगातार अपर सर्क‍िट लगा हुआ है। कंपनी के शेयरों में करीब 50% की तेजी आई है और यह 46.36 रुपए के 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस तेजी का मुख्य कारण विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) के लोन सेटलमेंट और रिलायंस पावर के कर्जमुक्त होने का ऐलान है। इसके साथ ही कंपनी ने CFM एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साथ भी अपने सभी विवादों का समाधान कर लिया है, जिससे शेयरों में उछाल देखने को मिला। शेयर बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनी के शेयर लॉन्ग टर्म में भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह शेयर 58 से 62 रुपए तक पहुंच सकता है। हालांकि, नए निवेशकों को निवेश करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
रिलायंस पावर का शेयर 2020 में 1.13 रुपए तक गिर गया था लेकिन तब से इसमें लगातार सुधार देखने को मिला है। शेयर 52 हफ्ते का लो लेवल 15.53 रुपए है। इसके साथ कंपनी की मार्केट कैप बढ़कर 18,622 करोड़ रुपए हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत के डिजिटल विकास के लिए सॉवरेन क्लाउड क्यों महत्वपूर्ण है?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत के डिजिटल विकास के लिए सॉवरेन क्लाउड क्यों महत्वपूर्ण है? क्लाउड क्या है? Mumbai: हर डिजिटल गतिविधि से डेटा तैयार होता है। चाहे स्मार्टफोन से खींची गई तस्वीर हो, डिजिटल भुगतान हो या अस्पताल का अपॉइंटमेंट। इस डेटा को स्टोर, प्रोसेस और जरूरत पड़ने पर एक्सेस करना होता है। […]

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]