Virat broke Sachin's record, Jay Shah congratulated him

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, जय शाह ने दी बधाई

 

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, जय शाह ने दी बधाई

कानपुर। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज 27 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कानपुर टेस्ट मैच में 35 रन बनाने के साथ ही यह बड़ी कामयाबी हासिल की।
विराट लगातार पुराने रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं और अब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 35 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने 535वें मैच (594 पारी) में यह उपलब्धि हासिल की। ​जबकि भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 623 पारियां लगी थीं।
114 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद, कोहली सभी प्रारूपों में भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है।
विराट की इस खास उपलब्धि पर जय शाह ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, “विराट कोहली के शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि, क्योंकि उन्होंने 27 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं! आपका जुनून, निरंतरता और बेहतर प्रदर्शन की भूख क्रिकेट जगत के लिए प्रेरणादायक है। बधाई हो, आपकी यात्रा लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]