आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग मामले में 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर एनआईए ने की छापेमारी, 4 को हिरासत में लिया - Update Now News

आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग मामले में 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर एनआईए ने की छापेमारी, 4 को हिरासत में लिया

 

आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग मामले में 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर एनआईए ने की छापेमारी, 4 को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग के मामले में नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (एनआईए) ने 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की है। महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में हुई कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है,उनसे इस सबंध में पूछता की जा रही है। एनआईए को संदेह है कि इन लोगों का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से हो सकता है। मालेगांव के एक होम्योपैथी क्लिनिक से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह पर पूछताछ की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में इकबाल भट नाम के व्यक्ति के यहां छापेमारी की गई है, जो टेरर फंडिंग के आरोपों का सामना कर रहा है। इसके अलावा, कश्मीर के अन्य स्थानों पर भी एनआईए की कार्रवाई जारी है। इससे पहले, 1 अक्टूबर को एनआईए ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में छापेमारी की थी। इन छापों में एनआईए ने दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता में 11 जगहों पर संदिग्धों के घरों की तलाशी ली थी। ये संदिग्ध भाकपा (माओवादी) के सदस्य बताए जा रहे थे, जो नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में संगठन के कमांडरों की मदद कर रहे थे। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए थे। उत्तरी कश्मीर के बारामूला के संगरी कॉलोनी में स्थित एक घर पर एनआईए ने छापेमारी की। यह कार्रवाई जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन समूह की गतिविधियों से जुड़े मामले में की जा रही है। बता दें कि एनआईए ने इससे पहले भी कई आतंकी मामलों में कार्रवाई की है। एनआईए की यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

होर्मुज पार कर रहा एक ओर भारत का सुपर टैंकर! 45000 टन भरा है एलपीजी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱होर्मुज पार कर रहा एक ओर भारत का सुपर टैंकर! 45000 टन भरा है एलपीजी भारत के कम से कम 14 जहाज फारस की खाड़ी में हैं लंगर डाले खड़े नई दिल्ली । ईरान युद्ध और होर्मुज बंद होने की वजह से देश में एलपीजी गैस की किल्लत हो रही […]

दिल्ली में जज ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली में जज ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक जज ने आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा कडक़डड़ूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्यरत थे। वे […]