200 elderly people of Indore district Amritsar Tirthdarshan Yojana

MP: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना – इंदौर जिले के 200 बुजुर्गों को कराई जायेगी अमृतसर की यात्रा

 

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना – इंदौर जिले के 200 बुजुर्गों को कराई जायेगी अमृतसर की यात्रा

आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर, यात्रा का सभी खर्च राज्य शासन करेगा वहन

इंदौर – मध्यप्रदेश सरकार की अनूठी “मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन” योजना के तहत इंदौर जिले के बुजुर्गों को अमृतसर की यात्रा कराई जायेगी। इसके लिए इंदौर से 21 अक्टूबर को विशेष ट्रेन रवाना होगी। यात्रा का सभी खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। यात्रा के इच्छुक 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इंदौर जिले से 200 यात्रियों को यात्रा कराने का लक्ष्य है। आवेदन पत्र इंदौर नगर निगम के झोनल कार्यालयों, जिले के अन्य नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत कार्यालयों में जमा किये जा सकते हैं। प्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो आयकरदाता नहीं है और 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं योजना का लाभ ले सकेंगे। यह यात्रा 24 अक्टूबर को पुन: इंदौर आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन • 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों […]

मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस, विधायकों को लेकर बेंगलुरू जा रहा विमान रनवे से लौटा भोपाल । राज्यसभा चुनाव में मप्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर […]