Ratan Tata's funeral was held with state honours

रतन टाटा (1937-2024) : राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का हुआ अंतिम संस्कार, गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई विदाई

 

रतन टाटा (1937-2024) : राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का हुआ अंतिम संस्कार, गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई विदाई

Mumbai: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार शाम मध्य मुंबई स्थित एक शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर और श्रद्धांजलि दिया। बता दें कि वर्ली स्थित शवदाह गृह में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य और टाटा समूह के लोग मौजूद रहें।
गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई विदाई
मुंबई पुलिस ने रतन टाटा को गॉर्ड ऑफ ऑनर और श्रद्धांजलि दी। यह आयोजन उनके अंतिम संस्कार के दौरान किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए। इस दौरान रतन टाटा के परिवार के सदस्य, टाटा समूह के अधिकारी और प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी वहां उपस्थित थीं। वहीं इस मौके पर केंद्रीय गहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे समेत कई लोग वहां मौजूद रहें। यह दिखाता है कि रतन टाटा की कितनी बड़ी हस्ती थे और उनके प्रति कितनी श्रद्धा थी। गॉर्ड ऑफ ऑनर का यह समारोह रतन टाटा के जीवन और उनके कार्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने समाज में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव UNN: अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी शुरू की है। अमेरिकी सीनेट में संशोधित बिल पेश किया गया है, जिसमें रूस से तेल और गैस […]

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा फौरी जवाब नई दिल्ली सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके अनशन से जुड़े मामले में तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार […]