Cocaine worth Rs 2000 crore recovered in Delhi

Delhi Police: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, रमेश नगर से 2000 करोड़ की कोकीन बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर इलाके में एक गोदाम से 200 किलो कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह एक सप्ताह में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की बरामदगी का दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले महिपालपुर से 560 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी, जिसकी कीमत 5000 करोड़ रुपये थी।
पूछताछ में मिली अहम जानकारी
स्पेशल सेल ने इस अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। 5000 करोड़ के महिपालपुर ड्रग्स मामले में सातवें आरोपी अखलाख को यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया। अखलाख से मिली जानकारी के आधार पर ही रमेश नगर के गोदाम में छापेमारी की गई, जिससे 200 किलो कोकीन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि अखलाख का सिंडिकेट में मुख्य भूमिका ट्रांसपोर्टेशन की थी।
अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट की जांच
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले में कार्गो और सड़क रूट्स की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जिस गोदाम से यह कोकीन बरामद हुई है, उसे एक यूके का नागरिक संचालित कर रहा था, जो फरार है। अखलाख से पूछताछ के बाद पुलिस को इस व्यक्ति की जानकारी मिली, जिसकी तलाश जारी है।
महिपालपुर मामले ने मचाया था हड़कंप
इससे पहले 2 अक्टूबर को दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक गोदाम से 560 किलो कोकीन और 40 किलो ‘हाइड्रोपोनिक मारिजुआना’ जब्त की गई थी। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व सदस्य का नाम सामने आया था, जिसके बाद राजनीतिक घमासान मच गया था। कांग्रेस ने बाद में स्पष्ट किया कि आरोपी को पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

×
Date : 11 October 2024 Posted By : EDITOR
Delhi Police: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, रमेश नगर से 2000 करोड़ की कोकीन बरामद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]