Spanish tennis legend Rafael Nadal announced his retirement

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान, डेविस कप होगा आखिरी मैच

नई दिल्ली। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है। नडाल, जिन्हें लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है, ने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। पुरुष एकल वर्ग में नडाल से ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब केवल सर्बिया के नोवाक जोकोविच के नाम हैं। नडाल ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो के माध्यम से की, जिसमें उन्होंने अपने करियर के खास पलों को याद किया।
सबसे ज्यादा फ्रेंच ओपन खिताब
नडाल ने अपने करियर में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब फ्रेंच ओपन में जीते हैं, जो उनकी अद्वितीय क्षमता और लाल बजरी पर उनके वर्चस्व का प्रमाण है। नडाल के नाम 92 एटीपी एकल खिताब हैं, जिसमें 36 मास्टर्स टाइटल और एक ओलंपिक स्वर्ण पदक भी शामिल है। इसके अलावा, नडाल उन चुनिंदा तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर में ‘गोल्डन स्लैम’ पूरा किया है, यानी सभी चार ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की है।
डेविस कप में खेलेंगे आखिरी मैच
नडाल ने पुष्टि की है कि डेविस कप फाइनल उनके पेशेवर टेनिस करियर का आखिरी मैच होगा। पिछले महीने उन्होंने लावेर कप से हटने का फैसला किया था, जिसे उनका आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा था। नडाल ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 2024 का टूर उनका आखिरी वर्ष हो सकता है। उनका इस सीजन का रिकॉर्ड 12-7 रहा और वह आखिरी बार पेरिस ओलंपिक में दिखे थे, जहां दूसरे दौर में उन्हें नोवाक जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था।

×
Date : 11 October 2024 Posted By : EDITOR
स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान, डेविस कप होगा आखिरी मैच
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]