MP Government Reward Asian Women Hockey Team 1 Crore

MP: एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रत्येक महिला हॉकी खिलाड़ी को 5-5 लाख करेंगे प्रदान

भोपाल के खेल प्रेमियों में नजर आया अभूतपूर्व उत्साह

अंतिम मुकाबले में भारत ने महिला हॉकी का खिताब 3-1 से जीता

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वूमेंस एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी: 2026 के समापन अवसर पर विजेता हॉकी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ ट्रॉफी प्रदान की। भोपाल के नाथू बरखेड़ा के नव निर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप के अंतिम मुकाबले में भारत की चीन पर 3-1 से हुई विजय पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी दिलों को जोड़ती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों में स्वर्णिम युग की ओर लौट रहा है। भारत में खेलों और खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजेता टीम को एक करोड़ रूपये के साथ प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 लाख रूपये मिलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा हुई है। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल खेला। भारत की टीम प्रशंसा की हकदार है जो चैंपियनशिप जीत कर श्रेष्ठता सिद्ध कर चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टीम के कुशल तालमेल, लगन और जीत के संकल्प से बेटियों ने आज पूरे देश को गौरवान्वित किया है। चीन की टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। भोपाल हॉकी के वैश्विक मुकाबलों के लिए तैयार है। इसके लिए हॉकी संगठनों को प्रस्ताव दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप : 2026 जीतने पर भारत माता की जय उद्घोष के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी।
भारतीय टीम और खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टॉफ को भी प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वूमेंस एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 के समापन पर घोषणा की कि विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक महिला खिलाड़ी को पांच-पांच लाख रुपए की राशि दी जाएगी। सपोर्टिंग स्टॉफ को भी ढाई-ढाई लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। इससे हॉकी और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, प्रमुख सचिव खेल विभाग श्री विवेक पोरवाल पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ श्री दत्तो तैयब इकराम, प्रेसीडेंट, एशियन हॉकी फेडरेशन श्री फोमियो ओगेरो, हॉकी इंडिया के पदाधिकारी मौजूद रहे। भोपाल के हॉकी ओलंपियन श्री असलम शेर खां विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रारंभ में श्री भोलानाथ सिंह, वाइस प्रेसिडेंट एशियन हॉकी फेडरेशन सभी का स्वागत किया।

×
Date : 29 November 2026 Posted By : EDITOR
MP: एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘महिला आरक्षण विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे’, बंगाल सीएम शुभेंदु ने समर्थन की अपील की

📰 Generate e-Paper Clip ‘महिला आरक्षण विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे’, बंगाल सीएम शुभेंदु ने समर्थन की अपील की कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विश्वास जताया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे। उन्होंने सभी […]

150 साल बाद आया ऐतिहासिक पल, तमिलनाडु में दीपथून स्थल पर ही जला दीपक; भावुक हो गए श्रद्धालु

📰 Generate e-Paper Clip 150 साल बाद आया ऐतिहासिक पल, तमिलनाडु में दीपथून स्थल पर ही जला दीपक; भावुक हो गए श्रद्धालु मदुरै। सनातन के लिए शनिवार ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाला दिन रहा। आखिर हो भी क्यों न, 150 से अधिक वर्षों में पहली बार तमिलनाडु के मदुरै में स्थित धार्मिक स्थल तिरुपरंकुंद्रम […]