Team India announced for Border-Gavaskar Trophy

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कुलदीप यादव बाहर

 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कुलदीप यादव बाहर, शमी को नहीं मिली जगह

UNN: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 टेस्ट की इस सीरीज के लिए 18 खिलाड़ियों वाले स्क्वॉड का चयन किया गया है. 22 नवंबर से शुरू हो रही इस सीरीज के लिए सेलेक्शन कमेटी ने कुछ बड़े और चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच से ड्रॉप किए जाने के बावजूद केएल राहुल को टीम में रखा गया है, जबकि बैकअप ओपनर के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन को जगह मिली है. वहीं जिसका डर था वही हुआ. फिटनेस से जूझ ऱहे स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. इस सीरीज के अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान किया गया है.
एक तरफ पुणे टेस्ट मैच में टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में फंसी हुई थी, वहीं बीसीसीआई ने इसके बीच ही टीम का ऐलान कर दिया. सारी अटकलों पर रोक लगाते हुए सेलेक्शन कमेटी ने शमी को नहीं चुनने का फैसला किया है. वो पिछले एक साल से चोट के कारण बाहर हैं. वहीं स्टार स्पिनर कुलदीप यादव भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में बताया कि कुलदीप लंबे समय से ग्रोइन की समस्या से जूझ रहे हैं और इसको ठीक करने के लिए ही वो बेंगलुरु में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में काम करेंगे. वहीं अक्षर यादव को ड्रॉप किया गया है. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी मौका नहीं दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में मेडल जीता, हाई जंप में सरवेश कुशारे ने सिल्वर अपने नाम किया UNN: भारत की शर्मिला धनकर ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने […]

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया 3-0 से टी-20 सीरीज जीती, वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन बनाए UNN: भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी-20 में 35 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। हरारे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में […]