Virat Kohli became emotional after completing 15 thousand

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने वनडे में सबसे तेज 15,000 रन बनाने की विशेष उपलब्धि भी हासिल की. मैच के बाद उन्होंने खास रिकॉर्ड पर अपना विचार भी साझा किया. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मेरा ध्यान कभी भी व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर नहीं रहता है. मेरा फोकस हमेशा मैच की परिस्थिति को समझने और टीम के लिए अपना काम करने पर रहता है. उपलब्धियां तो अपने आप आती रहती हैं.’
उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को भाग्यशाली और ईश्वर का आभारी मानता हूं कि मुझे इतने लंबे समय तक खेलने का मौका मिला है. बस मैं सिर झुकाकर अपना काम करता हूं और भगवान का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे जीवन में इतने अवसर दिए हैं. हम बहुत सौभाग्यशाली हैं क्योंकि दुनिया में न जाने कितने लोग यहां तक पहुंचना चाहते हैं. हम उन चुनिंदा लोगों में हैं जिन्हें यह अवसर मिला है. इसलिए हमें हर दिन पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपना काम करना चाहिए.’
कोहली का करियर और युवा खिलाड़ियों के लिए संदेश
उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं. कभी कभी हमें पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि हम क्या थे और कहां से आए हैं. अक्सर हम दुनिया की चकाचौंध, प्रसिद्धि और ध्यान में इतने उलझ जाते हैं कि अपनी शुरुआत को ही भूल जाते हैं.’
कोहली ने कहा, ‘भारतीय टीम के साथ मैदान पर बिताए गए हर पल का मैं लुत्फ उठा रहा हूं. ऐसा भी हो सकता था कि मैं जहां हूं वहां होता ही नहीं. भारत के लिए कभी खेल ही नहीं पाता. वह भी हो सकता था.’
युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कोहली ने कहा, ‘यह एक सच्चाई है. जिसका सामना खिलाड़ी नहीं करना चाहते हैं. एक दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा. इसलिए जब तक आप खेल रहे हैं. आपको उसी तरह खेलना चाहिए जैसा आप खेलना चाहते हैं.’युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कोहली ने कहा, ‘मैं यही सलाह देना चाहूंगा कि मैदान के बाहर की चीजों के बारे में ज्यादा मत सोचो. जब आप मैदान पर कदम रखते हो, तो वही आपकी पूरी दुनिया होनी चाहिए.’

×
Date : 28 September 2026 Posted By : EDITOR
15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’
News Image

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने वनडे में सबसे तेज 15,000 रन बनाने की विशेष उपलब्धि भी हासिल की. मैच के बाद उन्होंने खास रिकॉर्ड पर अपना विचार भी साझा किया. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मेरा ध्यान कभी भी व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर नहीं रहता है. मेरा फोकस हमेशा मैच की परिस्थिति को समझने और टीम के लिए अपना काम करने पर रहता है. उपलब्धियां तो अपने आप आती रहती हैं.'
उन्होंने कहा, 'मैं खुद को भाग्यशाली और ईश्वर का आभारी मानता हूं कि मुझे इतने लंबे समय तक खेलने का मौका मिला है. बस मैं सिर झुकाकर अपना काम करता हूं और भगवान का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे जीवन में इतने अवसर दिए हैं. हम बहुत सौभाग्यशाली हैं क्योंकि दुनिया में न जाने कितने लोग यहां तक पहुंचना चाहते हैं. हम उन चुनिंदा लोगों में हैं जिन्हें यह अवसर मिला है. इसलिए हमें हर दिन पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपना काम करना चाहिए.'
कोहली का करियर और युवा खिलाड़ियों के लिए संदेश
उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं. कभी कभी हमें पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि हम क्या थे और कहां से आए हैं. अक्सर हम दुनिया की चकाचौंध, प्रसिद्धि और ध्यान में इतने उलझ जाते हैं कि अपनी शुरुआत को ही भूल जाते हैं.'
कोहली ने कहा, 'भारतीय टीम के साथ मैदान पर बिताए गए हर पल का मैं लुत्फ उठा रहा हूं. ऐसा भी हो सकता था कि मैं जहां हूं वहां होता ही नहीं. भारत के लिए कभी खेल ही नहीं पाता. वह भी हो सकता था.'
युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कोहली ने कहा, 'यह एक सच्चाई है. जिसका सामना खिलाड़ी नहीं करना चाहते हैं. एक दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा. इसलिए जब तक आप खेल रहे हैं. आपको उसी तरह खेलना चाहिए जैसा आप खेलना चाहते हैं.'युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कोहली ने कहा, 'मैं यही सलाह देना चाहूंगा कि मैदान के बाहर की चीजों के बारे में ज्यादा मत सोचो. जब आप मैदान पर कदम रखते हो, तो वही आपकी पूरी दुनिया होनी चाहिए.'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]

फेस्टिवल स्पेशल: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व रेलवे चलाएगा 29 स्पेशल ट्रेनें

📰 Generate e-Paper Clip फेस्टिवल स्पेशल: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व रेलवे चलाएगा 29 स्पेशल ट्रेनें कोलकाता । आगामी त्योहारी सीजन दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे ने व्यापक तैयारी की है। पूर्व रेलवे, जिसका मुख्यालय कोलकाता में […]