Chitrakoot will also be developed like Ayodhya cm Dr. Yadav

MP: दीपावली पर स्थानीय सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

दीपावली पर स्थानीय सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी में “वोकल फॉर लोकल’’ का भाव रहना चाहिए

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए मंगलकामना की है कि सभी के जीवन में श्री महालक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली पर सभी के मन में “वोकल फॉर लोकल’’ का भाव रहना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी सभी को वोकल फॉर लोकल के लिये प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि दीया-बाती बनाने वालों, साफ-सफाई व श्रृंगार की सामग्री बनाने वालों और ऐसी ही गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर लगे व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलकर, दीपावली पर्व के उत्साह और उल्लास का प्रकटीकरण होता है। भगवान श्रीराम ने भी सभी लोगों के साथ मिलकर सभी के कल्याण की कामना के साथ अपना राज्य चलाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी स्थानीय सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी दीपावली मनाने के लिए स्वयं बाजार जाकर स्थानीय स्तर पर बनाए गए उत्पाद खरीदेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सबका यह सामूहिक प्रयास हो कि गरीब और मजदूर परिवार का कोई भी सदस्य भूखा न रहे, सबके जीवन में दीपावली का आनंद हो, हम सामूहिक दायित्व के रूप में दीपावली का पर्व मनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एनीमिया जागरूकता रथ को इंदौर भ्रमण के लिए किया रवाना

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एनीमिया जागरूकता रथ को इंदौर भ्रमण के लिए किया रवाना – आगामी 12 दिनों में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा जागरूकता रथ – 17 फरवरी से 1 मार्च तक चलाया जाएगा अभियान इंदौर। समाज में एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने […]

मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को लखनऊ में कहा- भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना […]