Dhanteras 2024 Know the auspicious time of Dhanteras Puja

Dhanteras 29 October 2024: धनतेरस की खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त आइये जानते हैं..

 

Dhanteras 29 October 2024: धनतेरस की खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त आइये जानते हैं..

UNN – धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली त्यौहार की शुरुआत होती है। पहले दिन धनतेरस का त्यौहार उसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिर में भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ कुबेर जी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इससे साथ ही धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, झाड़ू इत्यादि नई चीजें खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ नया खरीदने से धन-संपत्ति में बरकत होती है। तो आइए जानते हैं कि सबसे उत्तम मुहूर्त क्या रहेगा।
कार्तिक मास कृष्णपक्ष तिथि प्रदोष (द्वादशी मिश्रित त्रियोदशी) धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है।
त्रिपुष्कर योग 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को प्रातः छह बजकर 27 मिनट से रात आठ बजकर छह मिनट तक रहेगा। हृदयपीठ पंचांग के अनुसार, धनतेरस के दिन स्थिर लग्न का शुभ मुहूर्त का समय शाम 06:42 से रात 08:40 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस का महत्व
धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस या धनत्रयोदशी दो शब्दों से मिलकर बना है पहला ‘धन’यानि धन- संपत्ति और दूसरा ‘तेरस या त्रयोदशी’। धनतेरस का दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। भगवान धन्वन्तरि को आयुर्वेद का देवता माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन ली गई वस्तु में आने वाले समय में तेरह गुना इजाफा होता है, इसलिए धनतेरस के दिन सोना, चांदी, भूमि और वाहन खरीदना अति शुभ माना जाता है।

×
Date : 27 October 2024 Posted By : EDITOR
Dhanteras 29 October 2024: धनतेरस की खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त आइये जानते हैं..
News Image

 

Dhanteras 29 October 2024: धनतेरस की खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त आइये जानते हैं..

UNN - धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली त्यौहार की शुरुआत होती है। पहले दिन धनतेरस का त्यौहार उसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिर में भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ कुबेर जी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इससे साथ ही धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, झाड़ू इत्यादि नई चीजें खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ नया खरीदने से धन-संपत्ति में बरकत होती है। तो आइए जानते हैं कि सबसे उत्तम मुहूर्त क्या रहेगा।
कार्तिक मास कृष्णपक्ष तिथि प्रदोष (द्वादशी मिश्रित त्रियोदशी) धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है।
त्रिपुष्कर योग 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को प्रातः छह बजकर 27 मिनट से रात आठ बजकर छह मिनट तक रहेगा। हृदयपीठ पंचांग के अनुसार, धनतेरस के दिन स्थिर लग्न का शुभ मुहूर्त का समय शाम 06:42 से रात 08:40 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस का महत्व
धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस या धनत्रयोदशी दो शब्दों से मिलकर बना है पहला 'धन'यानि धन- संपत्ति और दूसरा 'तेरस या त्रयोदशी'। धनतेरस का दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। भगवान धन्वन्तरि को आयुर्वेद का देवता माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन ली गई वस्तु में आने वाले समय में तेरह गुना इजाफा होता है, इसलिए धनतेरस के दिन सोना, चांदी, भूमि और वाहन खरीदना अति शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व!

📰 Generate e-Paper Clip शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व! 11 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा भक्ति, शक्ति और आस्था के नौ दिन! रविवार, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और शुभ […]

हवमोर ने लालबागचा राजा में गणेश उत्सव की खुशी को डांस सेलिब्रेशन के साथ मनाया

📰 Generate e-Paper Clip हवमोर ने लालबागचा राजा में गणेश उत्सव की खुशी को डांस सेलिब्रेशन के साथ मनाया खास एक्टिवेशन के जरिए इंतजार के पलों को बनाया मजेदार; डांस चैलेंज के साथ विजेताओं को मिलीं मुफ्त हवमोर Mumbai: इस गणेश उत्सव पर हवमोर आइसक्रीम मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा में होने वाले उत्सव का […]