Seven people killed four injured in road accident in Afghanistan

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, चार घायल

 

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, चार घायल

काबुल। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता इहसानुल्लाह कामगर ने शनिवार को दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घातक सड़क दुर्घटना शुक्रवार दोपहर को हुई, जब एक वाहन पलट गया और इस प्रांत के ख्वाहान जिले में अमू नदी में गिर गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने इस घटना के लिए आंशिक रूप से मैकेनिकल फेल्योर को जिम्मेदार ठहराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इससे पहले 31 अक्टूबर को अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक कार और यात्री बस के बीच हुई टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।
यह घातक सड़क दुर्घटना गजनी-काबुल राजमार्ग पर हुई, जब एक कार विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस से टकरा गई, जिससे एक महिला सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

48°C तक पहुंचा तापमान, ‘हीट डोम’ से बदला मौसम पैटर्न; रेड अलर्ट जारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱48°C तक पहुंचा तापमान, ‘हीट डोम’ से बदला मौसम पैटर्न; रेड अलर्ट जारी Mumbai: देश के कई हिस्सों में हीट वेव का असर जारी है, जिसकी बड़ी वजह हीट डोम और बदलता ग्लोबल वेदर पैटर्न बताया जा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन का तापमान बढ़ता […]

मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति लोक निर्माण के कार्यों के लिए 26311 करोड़ और चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति लखुंदर उच्च दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 155 करोड़ 82 लाख रूपये […]