Big jump in vehicle sales during festivals

त्योहारों में वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल

मारुति ने बेचीं रिकॉर्ड 2.06 लाख से अधिक गाड़ियां

नई दिल्ली । नवरात्र के पर्व से पहले बिक्री के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करने वाले वाहन उद्योग के लिए त्योहारी सीजन अच्छा रहा है। नवरात्र के बाद धनतेरस व दिवाली जैसे त्योहारों में वाहनों की मजबूत बिक्री ने वाहन कंपनियों की इन्वेंट्री घटाने में मदद की है। मारुति सुजुकी इंडिया की वाहनों की कुल बिक्री अक्तूबर में चार फीसदी बढ़कर 2,06,434 इकाई पहुंच गई। यह उसकी अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री है। कंपनी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि अच्छी बिक्री के कारण वाहनों की इन्वेंट्री 40,000 तक घटी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 96,648 इकाई पहुंच गई। एसयूवी सेगमेंट में 25 फीसदी तेजी रही। दोपहिया वाहन क्षेत्र में रॉयल एनफील्ड की थोक घरेलू बिक्री 26 फीसदी बढ़कर 1,01,886 इकाई पहुंच गई। टीवीएस मोटर कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 3,90,489 इकाई पहुंची। ह्यूंडई मोटर इंडिया की बिक्री मामूली बढ़कर 55,568 इकाई पहुंच गई। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, हमने त्योहारी सीजन में 37,902 एसयूवी बेचे हैं। यह हमारी अब तक की सर्वाधिक मासिक एसयूवी बिक्री है। टोयोटा किर्लोस्कर के वाहनों की बिक्री 20,542 से बढ़कर 28,138 इकाई पहुंच गई। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की बिक्री में 31 फीसदी की तेजी रही। टाटा मोटर्स की घरेलू यात्री वाहन बिक्री घटकर 48,131 इकाई रही।

×
Date : 03 November 2024 Posted By : EDITOR
त्योहारों में वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]