Maharashtra Election CM Eknath Shinde has made a commitment

Maharashtra Assembly Election 2024 : ‘एक बार कमिटमेंट कर लिया, फिर मैं अपने आपकी भी…CM एकनाथ शिंदे

 

Maharashtra Assembly Election 2024 : ‘एक बार कमिटमेंट कर लिया, फिर मैं अपने आपकी भी…CM एकनाथ शिंदे

Mumbai : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुंबई में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। मुंबई के कुर्ला में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार मंगेश कुडालकार के लिए सीएम शिंदे ने प्रचार किया। सीएम शिंदे की दूसरी जनसभा अंधेरी पूर्व में होगी। कुर्ला की जनसभा में शिंदे ने कहा कि मंगेश को हराना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। एकनाथ शिंदे जो बोलता है, वही करता है। एक बार कमिटमेंट कर लिया तो फिर मैं अपने आपकी भी नहीं सुनता। शिंदे ने कहा कि महागठबंधन की चुनाव प्रचार सभाएं और भी होंगी। तमाम नेता महाराष्ट्र में कई जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे। मैं आज अपनी प्यारी बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं देता हूं।
‘हर महीने खाते में आएंगे पैसे’
शिंदे ने कहा कि अब आपको हर महीने अपने भाई से पैसे मिलेंगे। हर महीने आपको भाई दूज का गिफ्ट मिलेगा। लाडली बहनों को मैं यह वचन देने आया हूं कि जिनके पैसे खाते में नहीं आए, अगले महीने उनके खाते में पैसे आएंगे। विरोधियों का कहना है कि वे योजना को बंद कर देंगे। क्या आप उन लोगों को जूते दिखाएंगे, जो योजना बंद करने की बात कर रहे हैं? वे लोग झूठ फैला रहे हैं।
शिंदे ने कहा कि विपक्ष के लोग योजना के खिलाफ उच्च न्यायालय भी गए थे। लेकिन कोर्ट ने उनको तमाचा मारा। अब उनका कहना है कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम लाडली बहन और अन्य योजनाओं को बंद कर देंगे। वे कहते हैं कि मुझे जेल में डाल देंगे। क्या आप अपने प्यारे भाई को जेल में डालना पसंद करेंगे? विपक्ष का चुनावी जुमला है। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। हम लोगों को धोखा नहीं देंगे। इस दौरान शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक और राजस्थान में झूठ बोला कि खटाखट पैसे आएंगे। वोट लिया और कुछ नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए नागपुर । बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। तभी धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को […]

पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में स्पष्ट […]