Australian team announced for the first ODI against Pakistan

AUS Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रलियाई टीम का हुआ ऐलान

 

AUS Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रलियाई टीम का हुआ ऐलान

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मेलबर्न में 4 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। टीम में कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो रही है। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद कमिंस ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में वापसी कर रहे है।
सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आएंगे मैथ्यू शॉर्ट-जेक फ्रेजर-मैकगर्क
पाकिस्तान के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। सलामी बल्लेबाज के रूप में मैथ्यू शॉर्ट और जेक फ्रेजर-मैकगर्क नजर आएंगे। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। ऑस्ट्रेलिया कि टीम उन्हें डेविड वॉर्नर के विकल्प के रूप में देख रही है। मैथ्यू शॉर्ट ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है।
स्मिथ और लाबुशेन के हाथों में होगी मिडिल ऑर्डर की कमान
मध्यक्रम की कमान स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के हाथों में होगी। स्टीव स्मिथ एक बार फिर से एंकर की भूमिका में नजर आएंगे। जोश इंग्लिस विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा दो ऑलराउंडर के रूप में ग्लेन मैक्सवेल और आरोन हार्डी को शामिल किया गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी फिनिशिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]