Priyanka Gandhi says Yogi government does not want to educate

स्कूल बंद करने का फैसला, योगी सरकार गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं देना चाहती : प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 27,764 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के बंद होने की चर्चा पर योगी सरकार पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने निर्णय को शिक्षा के क्षेत्र में असमानता बढ़ाने और दलित, पिछड़े, गरीब तथा वंचित तबकों के बच्चों के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, योगी सरकार ने 27,764 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यह कदम शिक्षा के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ है। यूपीए सरकार ने शिक्षा के अधिकार का कानून लाई थी, जिसके तहत हर एक किलोमीटर की परिधि में एक प्राइमरी स्कूल की व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी तबके के बच्चों के लिए शिक्षा सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना होता है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि कमजोर तबके के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

×
Date : 05 November 2024 Posted By : EDITOR
स्कूल बंद करने का फैसला, योगी सरकार गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं देना चाहती : प्रियंका गांधी वाड्रा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]