India expresses desire to host 2036 Olympic Games

Olympics 2036: भारत ने जताई 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की इच्छा

Olympics 2036: भारत ने जताई 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की इच्छा, आईओसी को एक लेटर ऑफ इंटेंट भेजा

नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हाल ही में संपन्न हुए ओलंपिक खेलों में कई देशों के एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अगला ओलंपिक गेम्स अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 2028 में आयोजित होगा, जबकि 2032 में इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर को दी गई है। साल 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी किस देश को मिलेगी, इस पर अभी इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) को निर्णय लेना बाकी है। इसी बीच, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर आईओसी को एक लेटर ऑफ इंटेंट भेजा है, जिसमें भारत में ओलंपिक का आयोजन करने की इच्छा जाहिर की गई है।
पीएम मोदी ने ओलंपिक मेजबानी को बताया प्रमुख लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार अपने भाषणों में भारत के इस बड़े सपने का जिक्र कर चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में पीएम मोदी ने इसे देश का प्रमुख लक्ष्य बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और भारत अपने एथलीटों की उपलब्धियों से प्रेरित है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया, जिसमें एक सिल्वर समेत कुल 6 मेडल शामिल हैं। पीएम मोदी ने पैरालंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं, जो जल्द ही पेरिस के लिए रवाना होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- उम्मीद नहीं छोड़ी, हाईकोर्ट जाएंगे नई दिल्ली: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार […]