Russian First Deputy Prime Minister meets PM Modi in Delhi

दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव सोमवार को भारत के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मिलकर खुशी हुई। यह देखकर खुशी हुई कि भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी हालिया यात्राओं और बैठकों के दौरान लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए दोनों पक्षों की टीमें मिलकर काम कर रही हैं।”
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी हालिया यात्राओं और बैठकों के दौरान लिए गए फैसलों के कार्यान्वयन (लागू) के लिए दोनों पक्षों की टीमों की ओर से किए जा रहे लगातार और संयुक्त कोशिशों का स्वागत किया है। उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और विदेश मंत्री एस. जयशंकर 12 नवंबर (मंगलवार) को व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के 25वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे।

×
Date : 12 November 2024 Posted By : EDITOR
दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
News Image

दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव सोमवार को भारत के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मिलकर खुशी हुई। यह देखकर खुशी हुई कि भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी हालिया यात्राओं और बैठकों के दौरान लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए दोनों पक्षों की टीमें मिलकर काम कर रही हैं।"
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी हालिया यात्राओं और बैठकों के दौरान लिए गए फैसलों के कार्यान्वयन (लागू) के लिए दोनों पक्षों की टीमों की ओर से किए जा रहे लगातार और संयुक्त कोशिशों का स्वागत किया है। उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और विदेश मंत्री एस. जयशंकर 12 नवंबर (मंगलवार) को व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के 25वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]