Shilpa Shetty visited Mahakaleshwar temple with

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा संग किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा संग किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन

Indore: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा संग इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं। हाल ही एक्ट्रेस राज कुंद्रा के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। एक्ट्रेस ने 18 साल बाद बाबा महाकाल के दर्शन किए और इस दौरान वो बेहद खुश नजर आईं। वहीं, शिल्पा के साथ इस दौरान टीवी शो अनुपमा के सुधांशु पांडे भी नजर आए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने शिल्पा शेट्टी के महाकालेश्वर मंदिर दौरे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मंदिर में पाल्थी लगाकर बैटी पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पर्पल सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस के साथ इस दौरान सुधांशु पांडे भी पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा उनके पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। दर्शन के बाद एएनआई से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा- ‘बुलावा आया और बहुत खुशी है कि हम आए और इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाए। बहुत कमाल की ऊर्जा है यहां पर, मैं 18 साल पहले आई थी और अब 18 साल बाद यहां आने का नसीब बना। जय महाकाल।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नात्यांच्या गुंत्यातील भावविश्व अधिक गहिरे करणारा ‘माया’चा ट्रेलर प्रदर्शित!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नात्यांच्या गुंत्यातील भावविश्व अधिक गहिरे करणारा ‘माया’चा ट्रेलर प्रदर्शित! Mumbai: नातेसंबं धांवर भाष्य करणारे चित्रपट प्रेक्षकांना नेहमीच आपलेसे वाटतात. कारण ते केवळ कथा सांगत नाहीत, तर आयुष्यात व्यक्त न केल्या गेलेल्या भावनांना शब्द देतात. अशाच भावविश्वाला स्पर्श करणाऱ्या ‘माया’ या चित्रपटाचा ट्रेलर आता प्रेक्षकांच्या भेटीला आला आहे. ‘माया’चा ट्रेलर एक […]

Border 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल की अगली थिएट्रिकल फिल्म ‘गबरू’ 8 मई को रिलीज़ होगी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Border 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल की अगली थिएट्रिकल फिल्म ‘गबरू’ 8 मई को रिलीज़ होगी Mumbai: Border 2 की जबरदस्त सफलता के बाद दमदार अभिनेता सनी देओल अपनी अगली थिएट्रिकल फिल्म गबरू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म 8 मई […]