Dhak Dhak Girl Madhuri Dixit said The glow of love is always there

माधुरी दीक्षित ने बताया ‘हमेशा रहता है प्यार का नूर’

 

Mumbai: फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग हो या डांसिंग स्किल वास्तव में ‘धक धक गर्ल’ की एक अलग ही पहचान बनी हुई है। सोशल मीडिया को खूबसूरत पोस्ट से गुलजार रखने वाली अभिनेत्री ने एक बार फिर से अपनी बेहद हसीन तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। गोल्डन आउटफिट में उनका लुक कमाल का लग रहा है। ‘देवदास’ की चंद्रमुखी ने अपनी खूबसूरत तस्वीरों की झलक दिखाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का सहारा लिया। गोल्डन आउटफिट में तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “सोने की चमक कुछ पल की है, प्यार का नूर तो हमेशा का है।” शेयर की गई तस्वीरों में माधुरी कमाल की लग रही हैं।
एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री की तस्वीरों को उनके फॉलोअर्स काफी पसंद कर रहे हैं। गोल्डन आउटफिट वाली माधुरी दीक्षित की तस्वीरों पर कमेंट कर उनके एक फैन ने लिखा, “आप एवरग्रीन हैं।” एक अन्य ने लिखा “कमाल है।” दूसरे ने लिखा “आप हर लुक में खूबसूरत लगती हैं।”माधुरी दीक्षित का इंस्टाग्राम उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरों से भरी पड़ी है। अभिनेत्री वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल, हर लुक में कमाल लगती हैं और एवरग्रीन अभिनेत्री के हर लुक को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Somy Ali: “Students Have Every Right to Demand Fairness, But Real Solutions Matter More Than Political Theatre”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Somy Ali: “Students Have Every Right to Demand Fairness, But Real Solutions Matter More Than Political Theatre” Mumbai: Former actor and humanitarian Somy Ali has voiced her support for students seeking fairness in competitive examinations, while stressing that genuine concerns should lead to meaningful reforms rather than political spectacle. Sharing […]