Bus accident in Maharashtra 15 dead more than 20 injured

महाराष्ट्र में बस हादसा, 15 की मौत:20 से ज्यादा घायल

 

महाराष्ट्र में बस हादसा, 15 की मौत:20 से ज्यादा घायल

बाइक सवार को बचाने के दौरान बस रेलिंग से टकराकर पलटी

Mumbai: महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार दोपहर बस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इनमें भी कई घायलों को हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। बस दोपहर करीब 12.30 बजे के करीब गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास पलट गई। पूछताछ में सामने आया कि बाइक सवार अचानक से बस के सामने आ गया था। उसे बचाने के फेर में ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया और अनियंत्रित बस रेलिंग से टकराकर पलट गई। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग निकला। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी, महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है। शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया।
पीएमओ ने मुआवजे का ऐलान किया
प्रधानमंत्री मोदी ने गोंदिया बस हादसे पर दुख जताया। मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए के आर्थिक मदद का ऐलान किया गया। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। ​​​​​​​​​​​​​​

हादसे के बाद सड़क पर बैठे घायल यात्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]

India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी PM […]