Dr. Yadav extended wishes for the Global Investment Summit

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” के लिए दी शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी राज्य औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठा रहे हैं। राजस्थान में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए 9, 10 और 11 दिसम्बर 2024 को जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश सगे भाईयों के समान हैं। दोनों राज्यों की अधिकांश जनसंख्या में सांस्कृतिक समानता होने के परिणामस्वरूप संबंधों में प्रगाढ़ता भी है। सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गरिमामय उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सभी राज्यों को समान रूप से अपने प्रयत्नों की आहूति देनी है। मध्यप्रदेश में संभाग स्तर पर आरंभ की गई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखला में अगली कॉन्क्लेव शहडोल में जनवरी-2025 में होगी। इसके बाद फरवरी-2025 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल में किया जाएगा। हमारे लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में हम भारत की प्रगति में सहभागी होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए नागपुर । बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। तभी धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को […]

पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में स्पष्ट […]