Construction work of Indore railway station will start from January

जनवरी से शुरू होगा इंदौर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य

जनवरी से शुरू होगा इंदौर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य

पहले चरण में करीब 400 करोड रुपए से अधिक खर्च होंगे

इंदौर । इंदौर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जनवरी में शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने टेंडर को मंजूरी दे दी है और 2027 तक काम पूरा होने की संभावना है। इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान रेल सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिए सांसद श्री शंकर लालवानी ने महू एवं लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को तैयार करने एवं सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेलवे अधिकारियों से कहा है ताकि ट्रेनों के परिचालन में आसानी हो। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि महू एवं लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से ही अधिकतर ट्रेनों का संचालन होगा, इसलिए इन दोनों स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने का काम पहले से ही जारी है ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के नए रेलवे स्टेशन का वर्चुअल भूमिपूजन किया था। एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं वाला रेलवे स्टेशन इंदौर के आने वाले 50 सालों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। नए बनने वाले रेलवे स्टेशन का क्षेत्रफल वर्तमान स्टेशन से 10 गुना ज्यादा होगा। साथ ही, यहां से एक लाख से ज्यादा यात्री प्रतिदिन ट्रैवल कर पाएंगे और 500 से ज्यादा कारों की पार्किंग की जगह भी होगी। साथ ही, इंदौर स्टेशन पर सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे और रोजाना की बिजली जरूरत का एक बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से ही आएगा। नया स्टेशन आधुनिक होगा और यहां पर 26 लिफ्ट तथा 17 एस्केलेटर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एनीमिया जागरूकता रथ को इंदौर भ्रमण के लिए किया रवाना

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एनीमिया जागरूकता रथ को इंदौर भ्रमण के लिए किया रवाना – आगामी 12 दिनों में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा जागरूकता रथ – 17 फरवरी से 1 मार्च तक चलाया जाएगा अभियान इंदौर। समाज में एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने […]

MP: लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल डी.ए.वी.वी. इंदौर के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल Indore: राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजनीतिक शुचिता, महिला सशक्तिकरण और सेवा की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने अनेक कल्याणकारी […]