BJP received donations worth more than Rs 2,600 crore

भाजपा को 2,600 करोड़ से अधिक चंदा मिला, कांग्रेस को 281 करोड़ रुपए मिले

भाजपा को 2,600 करोड़ से अधिक चंदा मिला, कांग्रेस को 281 करोड़ रुपए मिले

नई दिल्ली : देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2023-24 के दौरान 2,604.74 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को 281.38 करोड़ रुपये मिले। निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक की गई दोनों दलों की चंदा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में सूचीबद्ध चंदा लोकसभा चुनाव से पहले 31 मार्च, 2024 तक प्राप्त हुआ था। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 740 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिलने की घोषणा की थी जबकि कांग्रेस ने 2018-19 में 146 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा प्राप्त करने का दावा किया था।
इसके अनुसार 2023-24 के दौरान भाजपा को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 723 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला जबकि ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट से 127 करोड़ रुपये से अधिक और आइन्जीगार्टिग इलेक्टोरल ट्रस्ट से 17 लाख रुपये से अधिक का चंदा मिला। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 150 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला, जो पार्टी को चंदा देने वाला एकमात्र ट्रस्ट था। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस को 1.38 लाख रुपये का ऐसा चंदा मिला, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, के सी वेणुगोपाल और दिग्विजय सिंह समेत अन्य शीर्ष नेताओं से प्राप्त चंदा भी शामिल हैं।
‘‘हमारे नेता को हैप्पी बर्थडे–जेकेबी” शीर्षक के अंतर्गत कांग्रेस को कई चंदे दिए गए। भाजपा और कांग्रेस द्वारा घोषित चंदे में चुनावी बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त चंदा शामिल नहीं है, क्योंकि इन्हें पार्टी की वार्षिक लेखा रिपोर्ट में घोषित किया जाना होता है, न कि चंदा विवरण में। आम आदमी पार्टी (आप), जो एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी है, को भी वित्तीय वर्ष के दौरान 11.06 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ। एक अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 7.64 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ। रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर की एकमात्र मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 14.85 लाख रुपये से अधिक का चंदा मिला।
=========

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]

India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी PM […]