When Aaradhya Bachchan wished Happy New Year in

आराध्या बच्चन ने जब फर्राटेदार अंग्रेजी में दी न्यू ईयर की बधाई – Watch video

आराध्या बच्चन ने जब फर्राटेदार अंग्रेजी में दी न्यू ईयर की बधाई, वीडियो देख फैंस को याद आई डिक्शनरी

Mumbai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कई महीनों से स्टार कपल के रिश्ते में तनाव की खबरें आ रही हैं। हालांकि, इस बीच कई बार दोनों को साथ भी देखा गया। मगर ज्यादातर मौकों पर बच्चन परिवार और ऐश्वर्या अलग-अलग ही दिखे। ऐसे में दावा किया जाने लगा कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सब ठीक नहीं है। इस बीच अभिषेक-ऐश्वर्या की लाडली आराध्या बच्चन का एक वीडियो जरूर चर्चा में है। ये वीडियो जरा पुराना है, लेकिन इसमें आराध्या की फर्राटेदार अंग्रेजी की खूब चर्चा हो रही है।
आराध्या बच्चन काफी कम उम्र में ही काफी पॉपुलर हैं, क्योंकि वह इंडस्ट्री के सबसे चर्चित परिवार यानी बच्चन परिवार की बेटी हैं। ऐसे में उन पर भी फैंस की नजर बनी रहती है। आराध्या अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ किसी ना किसी इवेंट में दिखाई दे जाती हैं। पिछले दिनों उनके स्कूल के एनुअल फंक्शन से भी उनकी तस्वीरें-वीडियो चर्चा में थे और अब उनका एक पुराना वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह फैंस को न्यू ईयर की बधाई दे रही हैं।
इस वीडियो में आराध्या क्रिसमस और न्यू ईयर की साथ में बधाई दे रही हैं। आराध्या का ये वीडियो जरा पुराना है, जिसमें वह रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड फ्रॉक पहनी है और क्रिसमस और न्यू ईयर की बधाई दे रही हैं। इतनी कम उम्र में आराध्या को इतना कॉन्फिडेंट देखकर हर कोई हैरानी जाहिर कर रहा है और स्टारकिड की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की पोती का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या बात है, आराध्या ने दिल जीत लिया। मानना पड़ेगा।’ एक अन्य ने लिखा- ‘वाह, इतनी कम उम्र में इतना कॉन्फिडेंस तो आगे क्या होगा।’

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Some Memories Don’t Leave You’: Sandeepa Dhar’s Emotional Return to Her Kashmir Home Uncovers Forgotten Family Treasures

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Some Memories Don’t Leave You’: Sandeepa Dhar’s Emotional Return to Her Kashmir Home Uncovers Forgotten Family Treasures Mumbai: Some memories are not actively searched for—they quietly wait for the right moment to find us. For actress Sandeepa Dhar, a recent visit to Kashmir became exactly that: an emotional journey through […]

पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी UNN: पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। […]